Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सपा से निष्कासन के बाद मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 31 Dec 2016

Last updated on: Dec 31, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी (सपा) से निकाले जाने के बाद शनिवार को पार्टी अध्यक्ष व पिता मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे। वह उप्र सरकार में मंत्री आजम खां के साथ सपा अध्यक्ष से मिलने गए। आजम पिता-पुत्र दोनों के करीबी बताए जाते हैं। इससे पहले 5, कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अखिलेश ने समर्थक विधायकों व मंत्रियों की बैठक बुलाई। बताया जाता है कि अखिलेश ने बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जीतकर वह नेताजी को तोहफा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 'पार्टी से अलग हुआ हूं, पिता से नहीं।'मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में अहमद हसन, शाहिद मंजूर, ब्रह्म शंकर त्रिपाठी, अरुणा कोरी, पंडित सिंह, शिवकांत, अवधेश प्रसाद, कमाल अख्तर, जियाऊद्दीन रिजवी, फरीद महफूज, इकबाल महमूद जैसे मुलायम के करीबी मंत्री भी मौजूद थे। सांसद धर्मेद्र यादव भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में 160 से ज्यादा विधायक व 25 मंत्री पहुंचे। रामगोपाल यादव भी इसमें पहुंचे।

 

Tags: Akhilesh Yadav , MULAYAM YADAV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD