मुख्य मंत्री पंजाब प्रकाश सिह बादल ने कहा है कि पंजाब काग्रेस बिखरने के कगार पर है जिस करके आगामी पंजाब विधान सभा चुनावो से इस पार्टी की हार सामने नजर आने लगी है। उन्होने कहा कि काग्रेंस पार्टी मे टिकटों के वितरण को लेकर आपसी खीचातानी के कारण ही इस पार्टी को बहुत सारे क्षेत्रो के लिए उमीदवार नही मिल रहे है।आज करतारपुर विधान सभा क्षेत्र मे संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान गांव अठौला मे बातचीत करते हुये मुख्य मंत्री स बादल ने कहा कि काग्रेंस पार्टी अनुशासन रहित पार्टीहै जिस मे हर नेता की अपनी धडेबंदी है एवं हर धडेबंदी का अपना ही अलग एजेंडा है। उन्होने कहा कि काग्रेस पार्टी कभी भी काडर एवं अनुशासित शिरोमणि अकाली दल का मुकाबला नही कर सकती। संसद सदस्य शेर सिह घुबाया के पुत्र द्वारा काग्रेंस पार्टी मे शामिल होने बारे मुख्य मंत्री ने कहा कि किसी के भी पार्टी छोड जाने से शिरोमणि अकाली दल को कोई फर्क नही पडता। उन्होने कहा कि श्री घुबाया को पाटी के द्वारा विधायक एवं संासद बनाया गया परन्तु यह दुर्भागपूर्ण बात है कि वर्तमान राजनीति मे नेतााओ द्धारा निजी हितो को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अतिरिकत गांव लाबंडा मे संगत दर्शन के दौरान लोगो को संबोधन करते हुये मुख्य मंत्री ने काग्रेस पार्टी की अलोचना करते हुये इस पंजाब विरोधी पार्टी द्वारा सदैव ही पंजाब को उसके बनते अधिकारो से वचिंत रखा गया है। उन्होने कहा कि पंजाब के लोग १९८४ के सिकख कत्लेआम एवं श्री दरबार साहिब पर हमले के धिनौन पापो को कभी भुला नही सकते।
सतलुज युमना लिंक नहर संबधी काग्रेंस के पंजाब विरोधी इतिहास का हवाला देते हुये सस बादल ने कहा कि केन्द्र की उस समय की काग्रेस सरकार द्धारा पंजाब के केवल एकमात्र प्राकृतिक संसाधन पानी को खोने के लिए हर यत्न किया गया जिस मे पंजाब के काग्रेस नेता राज्य के हितो के खिलाफ साथ खडे हुये। उन्होने कहा कि देश की आजादी एवं आर्थिकता को अपने पैरो पर खडा करने के लिए पंजाब के लोगो विशेष करके किसानो द्वारा डाले गये योगदान के बदले काग्र्रेसी सरकारों द्वारा पंजाब को अनदेखा कियागया।आगामी पंजाब विधान सभा क ो देखते हुये लोगो को विकास एवं कारगुजारी के आधार पर वोट डालने की अपील करते हुये स बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्धारा किसानो को खेती संकट मे से उभारने के लिए मुफत बिजली,भगत पूर्ण सिह बीमा योजना,बीजो एवं खेती औजारों पर सबसिडी जैसे महत्वपूर्ण पग उठाये गये है।इस अवसर पर मुख्य मंत्री द्वारा गांव लाबंडा एवं अठौला गांवो की पंचायतो की समस्याओ का हल करने के अतिरिकत विकास कामों के लिए गांटे भी जारी की गई। इस अवसर पर अकाली नेता सेठ सतपाल मल,रणजीत सिह काहलो,राजिन्द्र सिह नागरा,जगरऊप सिह,मुख्य मंत्री के विशेषप्रमुख सचिव के जे एस चीमा,डी आई जी एस के कालिया,डिप्टी कमश्रिर श्री कमल किशोर यादव,एस एस पर हरमोहन सिह के अतिरिकत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।