Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा उड्डयन बाजार बनने की क्षमता : जयंत सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Dec 2016

Last updated on: Dec 15, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि उड्डयन क्षेत्र में विकास पर्यटन उद्योग के लिए ईंधन की तरह काम करता है। उन्होंने कहा कि देश में साल 2030 तक दुनिया के सबसे बड़े उड्डयन बाजार बनने की क्षमता है। जयंत सिन्हा ने कहा, "समय की मांग है कि पर्यटन व उड्डयन उद्योग के सभी हितधारकों के प्रयासों को एकजुट किया जाए।"पर्यटन तथा उड्डयन उद्योग के सभी हितधारकों को एक साथ लाने के उद्देश्य से फाउंडेशन फॉर एविएशन एंड सस्टेनेबल टूरिज्म (एफएएसटी) तथा ट्रेवल ट्रेड जर्नल (टीटीजे) ने गुरुवार को 'बूस्टिंग टूरिज्म : स्ट्रेटेजी एविएशन द ड्राइविंग फोर्स' विषय पर संयुक्त रूप से एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

संगोष्ठी टूर एंड ट्रेवल संचालकों, होटल व्यवसायियों, निवेशकों, बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों पर केंद्रित रहा। उड्डयन उद्योग के अन्य हितधारकों में हवाईअड्ड़ा संचालक तथा विमान सेवा प्रदाता हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने, पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीति के विकास के लिए सभी हितधारकों को एक साझा मंच पर लाया गया।केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री डॉ.महेश शर्मा हालांकि अपरिहार्य कारणों से संगोष्ठी में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपना संदेश भेजा।डॉ. महेश शर्मा ने अपने संदेश में कहा, "पिछले कुछ महीनों में आपने महसूस किया होगा कि वीजा के मानदंडों में छूट प्रदान की गई है और सरकार ने विपणन को लेकर कई तरह के कदम उठाए हैं। 

अब सरकार क्षेत्रीय संपर्क द्वारा उड्डयन उद्योग की क्षमता का पूरा फायदा उठाने के लिए तैयार है। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक तीर्थस्थलों तक हवाई संपर्क मुहैया कराना है, जहां यात्रा के पारंपरिक साधनों से पहुंचना दुरूह है।"त्रिपुरा व छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल तथा एफएएसटी के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल केएम सेठ ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। संगोष्ठी में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ.गुरुप्रसाद मोहपात्रा, एयर इंडिया के मुख्य प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी, नागरिक उड्डयन महानिदेशक बीएस भुल्लर, पवनहंस के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ.बीपी शर्मा तथा नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कंठ ने भी अपने विचार रखे।

 

Tags: Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD