Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

भगवंत मान को शिअद से ज्यादा खुद से खतरा - प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Dec 2016

Last updated on: Dec 14, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के शिरोमणि अकाली दल से खतरे के बयान को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा है कि भगवंत मान को शिरोमणि अकाली दल से ज्यादा अपने आप से खतरा है।दल के महासचिव और लोक सभा सांसद चंदुमाजरा ने कहा है कि बेसिर पैर की बयानबाजी करना मान की पुरानी फितरत है। अपनी बेतुकी हरकतों की वजह से मान अक्सर खुद को मुसीबत में फंसा लेते हैं। संसद में शराब पीकर आने को लेकर उनकी अच्छी खासी फजीहत हो चुकी है। मान की मुंह से आने वाली शराब की बू को लेकर उन्हीं की पार्टी के सांसद हरविंदर सिंह खालसा ने स्पीकर से मान के साथ मौजूद अपनी सीट बदलने की मांग तक कर डाली थी। शराब की लत ने उन्हें इस कदर असामाजिक बना दिया है कि एक बार तो शराब के नशे में वह गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में आयोजित समारोह तक में पहुंच गए थे।   

संसद के गलियारे की वीडियो शूटिंग कर भी मान ने खुद को एक बड़ी मुसीबत में डाल लिया था। इसके लिए उन्हें लोकसभा की विशेष कमेटी ने कसूरवार मान कर बाकायदा दस दिनों तक शीतकालीन सत्र से बाहर रहने तक की सजा भी सुनाई है। यह सब उन्होंने खुद किया है। इस मामले से शिरोमणि अकाली दल का कोई लेना देना नहीं है। पंजाब में वह जहां चाहें जैसे चाहें अपना चुनाव प्रचार कर सकते हैं। उन्हें न तो कई रोक सकता और न ही उन्हें किसी से डरने की जरूरत है। चंदुमाजरा ने कहा कि मान एक अच्छे कलाकार हैं। एक जिम्मेदार सांसद हैं। लाखों लोगों की निगाहें उन पर टिकी हैं। ऐसी छोटी मोटी हरकतें और फिजूल की बयानबाजी शोभा उन्हें नहीं देतीं। असल में हार के भय से मान का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है। बेहतर हो कि वह खूब दारू पीएं और लंबी तान कर सोएं ताकि उन्हें भयानक सपने ना आएं। 

 

Tags: Prem Singh Chandumajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD