Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तहत लाभपात्रियों को गैस चूल्हे बांटे

स्वच्छ ईंधन , बेहतर जीवन का नारा बदलेगा रसोई की नुहार-हरसिमरत कौर बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोनियाणा, बठिंडा , 12 Dec 2016

Last updated on: Dec 12, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री उज्जवला स्कीम तहत केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने आज गोनियाणा और बठिंडा में रखे विभिंन समागमों दौरान जिले के लगभग 1200 लाभपात्रियों को स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन के नारे अधीन गैस कुनैक्षन और चूल्हे वितरित किये।गोनियाना मंडी में रखे समागम दौरान विधायक दर्शन सिंह कोटफता की मौजूदगी में श्रीमती बादल ने 400 से अधिक लाभपात्रियों को गैस चूल्हे बांटते हुये कहा कि इस योजना के शुरू होने से लाभपात्रियों की रसोईयों की छवि बदल जाएगी क्योकि रसोई में धुआ खत्म करके स्वच्छता का फैलाव ही इस योजना का मुख्य उदेश्य है। श्रीमती बादल ने कहा कि जरूरतमंदों के कल्याण के लिए केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर कल्याण योजनाओं को निम्र स्तर तक लागू कर रही है जिससे प्रत्येक वर्ग का चौमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना संबधी श्रीमती बादल ने कहा कि इसके तहत जिला बठिंडा के कुल 17630 से अधिक लाभपात्रियों को गैस चूल्हे बंाटे जाएगेे जिसकी शुरूवात आज कर दी गई है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए आटा दाल, मुफत दवाईयां, स्वास्थ्य बीमा योजना, छात्राओं को साईकिले आदि उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि उनका सर्वपक्षीय विकास करवाया जा सके।श्रीमती बादल ने कहा कि देश में लम्बे समय तक राज करने के वाबजूद कांग्रेस पार्टी ने लोगों के कल्याण के लिए कोई ठोस कदम नही उठाये जिसका परिणाम लोगों को भुगतना पड़ा। उन्होने कहा कि पिछले दो वर्ष पहले केन्द्र में आई एनडीए सरकार ने देश में लोक कल्याण की कई योजनाएं लाकर उनको पूरी तरह लागू करके लोक कल्याण के क्षेत्र में बड़ी पहलकदमी की है उन्होने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों के कल्याण के साथ साथ केन्द्र द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने का प्रण किया गया था जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे है।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के घेरे में तीन लाख परिवारों को लाया जा रहा है जिसके लिए पंजाब सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है उन्होने कहा कि आगामी दिनों में शेष लाभपात्रियों को भी गैस कुनैक्षन उपलब्ध करवाये जाएगें। श्रीमती बादल और विधायक स. दर्शन सिंह कोटफता ने भूच्चो क्षेत्र के विभिंन गांवों से आये लाभपात्रियों को गैस चूल्हे बांटे।इसके पश्चात बठिंडा में रखे समागम दौरान श्रीमती बादल और विधायक श्री सरूप चंद सिंगला ने 500 से अधिक लाभपात्रियों को चूल्हे वितरित किये। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये श्रीमती बादल ने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी पंजाब के लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है। उन्होने कहा कि दोनों पार्टियों को आगामी चुनावों में करारी हार को सामना करना पड़ेगा। पानियों के मामले संबंधी आप पार्टी मुख्य और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के बयानों के बारे में एक प्रश्र के उत्तर में श्रीमती बादल ने कहा कि श्री केजरीवाल पानी के मुददे पर दोहरी राजनीति कर रहे है। उन्होने कहा कि श्री केजरीवाल पंजाब में कुछ ओर बयान देते है और राज्य की हद पार करते ही उनका स्टैंड बदल जाता है। इसके प्रश्चात श्रीमती बादल ने तलवंडी साबो रोड़ पर रखे समागम दौरान लगभग 350 लाभपात्रियों को गैस कुनैक्षन वितरित किये।इन समागमों दौरान अन्य के अतिरिक्त विधायक दर्शन सिंह कोटफता, विधायक श्री सरूप चंद सिंगला, डिप्टी कमीशनर श्री घनश्याम थोरी आदि मौजूद थे।

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD