Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

दागी उम्मीदवारों को टिकट देने के आरोपों की सफाई पेश करें आप नेता- सुखदेव सिंह ढींढसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Dec 2016

Last updated on: Dec 06, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी को एक और स्टार नेता हॉकी टीम की कप्तान और अर्जुन अवार्डी राजबीर कौर जैसे कई नेताओं के पार्टी उम्मीदवारों को दागी बता कर टिकट बदलने के आरोपों पर सफाई देने को कहा है। दल ने आम आदमी पार्टी के इन नेताओं के मेरिट की बजाए दागी उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने के आरोपों को सही करार दिया है। मंगलवार को यहां जारी एक बयान में शिरोमणि अकाली दल के महासचिव और राज्य सभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पार्टी के दोहरे मापदंड समझ से परे हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करने वाली पार्टी आज खुद इसके दलदल में धंसती जा रही है।

उन्होंने कहा कि टिकट की खरीद फरोख्त, पार्टी फंड की मांग और महिलाओं के यौन शोषण जैसे आरोपों ने पार्टी की छवि और राजनीतिक सेहत की पोल खोल कर रख दी है। स्पष्ट हो गया है कि पार्टी अपनी मुख्यधारा से भटक गई है। ताजा आरोप पार्टी के भीतर से ही लगने पर पार्टी की छवि पर सवाल उठना स्वभाविक है। ऐसे में ईमानदारी का ढींढोरा पीटने वाले पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि आखिर पार्टी कार्यकर्ता बगावत पर उतारू क्यों हैं। 

उन्होंने कहा कि घबराहट का आलम यह है कि हमेशा पार्टी कैडर को नेताओं के स्टिंग आपरेशन करने की सलाह देने वाले केजरीवाल ने ऐसी सौदेबाजियों की रिकार्डिंग होने के डर से मोबाइल फोन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। पार्टी की तमाम गतिविधियों को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है गोया पार्टी के भीतर कोई षडयंत्र चल रहा हो। पार्टी में पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। 

 

Tags: Sukhdev Singh Dhindsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD