Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मजीठिया पत्रकारों को तथ्यों पर आधारित साकारात्मक व खोज भरपूर पत्रकारी करने का आग्रह

पटियाला के पत्रकारों ने पत्रकारी के साथ साथ सामाजिक सरोकारों को भी सदा प्राथमिकता दी-रखड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

पटियाला , 14 Nov 2013

Last updated on: Nov 14, 2013, 00:00 IST

पंजाब के सूचना एवं लोक सम्पर्क व राजस्व एवं पुर्नावास मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने पत्रकारों को तथ्यों पर आधारित साकरात्मक और खोज भरपूर पत्रकारी करने का आग्रह करते हुये लोगों का मीडिया पर बना विश्वास कायम रखने और समाज सुधार के प्रति अपनी जिम्मेवारी वाली भूमिका निभाने के लिए कहा है। मजीठिया आज यहां पटियाला मीडिया कल्ब के कार्यालय का उदघाटन करने पहुंचे हुये थे। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंयायत मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा और उपमुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री जंगवीर सिंह भी उपस्थित थे।उदघाटन की रस्म निभाने के बाद हरपाल टिवाना कला केन्द्र में प्रभावशाली एकत्र को संबोधन करते हुये स. मजीठिया ने कहा कि पत्रकारों के व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों ने देश की स्वतंत्रता से पहले और बाद में आज तक बहुत बड़ी जिम्मेवारी भूमिका निभाकर नैतिक कदरे कीमतें कायम रखी है पंरतु इस व्यवसाय में बुरे तत्वों की शमुलियत को रोकने के लिए भी सतर्क होने की जरूरत है जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में जाने जाते मीडिया की छवि को कायम रखा जा सकें।

स. मजीठिया ने कहा कि पत्रकारों में भी मौजूदा समय बड़ी तबदिलियां आई है और पुरातन समय के मीडिया की जगह आज नये मीडिया साधनों ने ले ली है जिसके लिए पत्रकारों की कलम वह कार्य करती है जो कार्य गोली और बम के गोले भी नही कर सकते जिस कारण मीडिया का लोगों में सम्मान बढ़ा है इसलिए पत्रकारों की लोगों के सामने सच्चाई लाने के लिए आपसी धड़े बंदी से उपर उठकर एक जुट होने की बड़ी जरूरत है। स. मजीठिया ने कारगिल की लड़ाई दौरान मीडिया द्वारा निभाई भूमिका की प्रशंसा करते हुये कहा कि पटियाला की प्रैस ने भी हमेशा सच्चाई पर पहेरा देते हुये साकारात्मक भूमिका निभाई है।लोक सम्पर्क मंत्री ने पटियाला मीडिया कल्ब द्वारा उनके सम्मुख रखी गई मांगे मानने का आश्वासन देते हुये पटियाला मीडिया कल्ब के लिए उचित स्थान अलाट करके आधुनिक ईमारत बनाकर देने की घोषणा भी की। उन्होने कहा कि इस पर आने वाला सारा खर्च राज्य सरकार करेगी। स. मजीठिया ने कहा कि पटियाला मीडिया कल्ब द्वारा बेहतर पत्रकारी के प्रति वर्ष समागम करके यह अवार्ड देने का किया गया फैसला प्रशंसनीय है। उन्होने मीडिया कल्ब को प्रतिवर्ष एक वेटरनपत्रकार को भी लाइफ टाईम अचीवमैंट अवार्ड देने की सलाह भी दी।

स. मजीठिया ने बताया कि पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और विकास के मसीहा उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता अधीन पत्रकारों के कल्याण के लिए बड़े एवं ऐतिहासिक कदम उठाए है। उन्होने कहा कि पंजाब के पत्रकारों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुये पंजाब सरकार ने सभी बड़े शहरों में प्रैस कल्ब स्थापित करने का निर्णय किया है जिसके लिए आवश्यक बजट का भी प्रंबध किया गया है।

स. मजीठिया ने बताया कि पत्रकारों के पहचान कार्डो के लिए समार्ट कार्ड बनाए जाने शुरू किये हैं और एक्रीडेटिड पत्रकारों को 5 लाख रूपये का बीमा सुविधा प्रदान की गई थी पंरतु अब इस बीमा सुविधा का घेरा बढाकर पीले कार्ड धारक पत्रकारों को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया है और तीन हजार से अधिक पत्रकारों को 35 लाख रूपये की लागत से यह बीमा सुरक्षा प्रदान की गई है। स. मजीठिया ने बताया कि फील्ड पत्रकारों के निशुल्क बस पास की सुविधा की राशि में वृद्धि करके इसको 800 से 1200 रूपये कर दिया गया है जबकि चंडीगढ के पत्रकारों के लिए यह राशि 1600 रूपये की गई है और अब इसको अगले बजट में दो हजार रूपये कर दिया जाएगा।स. मजीठिया ने अकाली भाजपा सरकार के समय ही लोक सम्पर्क विभाग में उच्च स्तर पर भर्ती की गई और पत्रकारों के कल्याण के लिए योजनाए लागू की गई है और यह भी पहली बार हुआ है कि किसी दुर्घटना का शिकार हुये पत्रकार की मौत पर उसके परिवार को पंाच लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है उन्होने पत्रकारों द्वारा टोल टैक्स माफ करवाने संबधी उठाई गई मांग का जिक्र करते हुये कहा कि इस के लिए पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गये नियम ही जिम्मेवार है पंरतु उनके द्वारा इस संबधी लोक निर्माण विभाग के मंत्री के साथ बातचीत करके कोई सार्थक हल जरूरत निकाला जाएगा।इसी दौरान ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा ने संबोधन करते हुये पटियाला मीडिया कल्ब को नये कार्यालय के लिए बधाई दी और आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए हर संभव कोशिश करेगी उन्होने कहा कि पटियाला के पत्रकारों ने सच्ची -सुच्ची पत्रकारी करने के साथ साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी है। उन्होने पटियाला मीडिया कल्ब की मांग स्वीकृत करने के लिए जोरदार वकालत भी की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल के मीडिया सलाहकार श्री जंगवीर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को किसी भी किस्म की कोई समस्या नही आने दी जाएगी उन्होने पटियाला में बतौर पत्रकार निभाए समय की याद करते हुये कहा कि पत्रकारों को हमेशा समाज में सुधारों के लिए मार्गदर्शन करना चाहिए। श्री जगवीर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो और अच्छे कार्यो को भी प्राथमिकता देकर प्रकाशित किया जानाा चाहिए और गलत को गलत कहने की भी समर्था रखनी चाहिए। पंरतु सच्चाई से मुंह नही मोड़ना चाहिए । पटियाला मीडिया कल्ब द्वारा इस मौके उपमुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री जंगवीर सिंह को पत्रकारी के क्षेत्र में डाले बहुमूल्य योगदान के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। श्री जंगवीर सिंह के जीवन और प्राप्तियों संबधी साईटेशन श्रीमती गगन तेजा द्वारा पढ़ी गई।

समागम को संबोधन करते हुये पटियाला के डिप्टी कमीशनर के कहा कि मीडिया को लोकतंत्र और प्रशासन में अहम स्थान है ओैर मीडिया ही नजरअंदार किये लोगों की आवाज बनता है और समाज में तबदीली भी मीडिया के कारण ही आती है इससे पहले मीडिया कल्ब के प्रधान स. रवेल सिंह भींडर ने स. मजीठिया,स. रखड़ा ओैर स.जगवीर सिंह सहित अन्य प्रमुख शख्शियतों का स्वागत करते हुये कल्ब संबधित विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पटियाला मीडिया कल्ब द्वारा स. रवेल सिंह भींडर,स. जगजीत सिंह दरदी,श्री विशाल रामबाणी,श्री अमन सूद,स. अमरजीत सिंह बडैच,स. सर्वजीत सिंह भंगू,स. जसपाल सिंह ढिल्लो,स. जसविन्द्र सिंह दाखा,श्री अमनिंद्र पाल शर्मा,श्री परमजीत सिंह , श्री राजेश पंजोला श्री बलजिन्द्र शर्मा, श्री दीपक मोदगिल,श्री विनय शेरी ,संजय वर्मा, स. गुरप्रीत सिंह चडडा व अन्य सदस्यों द्वारा स. बिक्रम सिंह मजीठिया,स. सुरजीत सिंह रखड़ा,मेयर स. अमरेन्द्र सिंह बजाज,डिप्टी कमीशनर स. जीके सिंह व एस एस पी स. हरदयाल सिंह मान को सम्मानित किया गया। इसी दौरान स. जसपाल सिंह ढिल्लो ने पटियाला मीडिया कल्ब की और से पत्रकारों की मांगों संबधी मांगपत्र पढ़ा। समागम के अंत में श्री अमन सूद द्वारा स. मजीठिया सहित अन्य शख्शियतो क  धन्यवाद किया गया।

पटियाला मीडिया कल्ब के कार्यालय के उदघाटन अवसर पर प्रधान श्री भींडर की अध्यक्षता अधीन श्री विशाल रामबाणी,श्री अमन सूद,स. अमरजीत सिंह बडैच,स. सर्वजीत सिंह भंगू,स. जसपाल सिंह ढिल्लो,स. जसविन्द्र सिंह दाखा, नवदीप ढींगरा,गुरनाम सिंह अकीदा,गुरविन्द्र सिह ओखल, परमजीत सिंह परवाना सहित अन्यों द्वारा स. बिक्रम सिंह मजीठिया,स. सुरजीत सिंह रखड़ा , श्री जंगवीर सिंह व डिवीजनल कमीशनर स. अजीत सिंह पंनू का स्वागत किया गया है।

 

 

Tags: bikram singh majithia , bikramjit singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD