Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी, अशरफ गनी ने आतकंवाद रोधी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Dec 2016

Last updated on: Dec 04, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने रविवार को द्विपक्षीय वार्ता की और आतंकवाद रोधी सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, "दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।"उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग मजबूत करने और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के लिए हालिया निर्णयों की समीक्षा भी की।स्वरूप ने कहा, "दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की संभावनाओं पर संतोष जाहिर किया और वे इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देश आगे भी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए कड़ा काम जारी रखेंगे।"

इसके बाद मोदी और गनी ने हार्ट ऑफ एशिया-इस्तांबुल प्रक्रिया सम्मेलन पर मंत्रिस्तरीय चर्चा का संयुक्त रूप से उद्घाटन भी किया। इस सम्मलेन में दक्षिण एवं मध्य एशिया सहित कई पश्चिमी देशों के आठ विदेश मंत्री और 14 देशों के अन्य गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं।पाकिस्तान की विदेश नीति के प्रमुख सरताज अजीज भी दो दिवसीय बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।स्वरूप ने कहा कि दोनों नेताओं ने आतंकवाद जैसे खतरों पर अपने विचार साझा किए।इस संदर्भ में मोदी और गनी ने दोनों देशों के बीच आतंकवाद रोधी सहयोग को मजबूत करने, संयुक्त राष्ट्र और अन्य संबंधित क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाने पर सहमति जताई।

विकास स्वरूप के ट्वीट के मुताबिक, "दोनों नेताओं के बीच विशेष रूप से क्षमता निर्माण, कौशल विकास, बुनियादी ढांचागत विकास और कनेक्टिविटी लिंकेज में द्विपक्षीय सहयोग के लिए अतिरिक्त एक अरब डॉलर की राशि आवंटन पर सहमति बनी। इसमें द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने में उत्पन्न बाधाओं को पार करने के लिए भारत और अफगानिस्तान के बीच संभावित वायु गलियारा भी शामिल है।गनी ने मोदी के साथ शनिवार को स्वर्ण मंदिर की अपनी यात्रा को याद करते हुए इसे एक बेहतरीन अनुभव बताया।मोदी ने अफगानिस्तान की शांति, स्थिरता, सुरक्षा और विकास के लिए सहयोग बढ़ाने हेतु मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के सफल होने की उम्मीद जताई। 

 

Tags: Ashraf Ghani , Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD