Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

हवाई अड्डों ने पंजाब को 10 राज्यों की लीग में शामिल किया-सुखदेव सिंह ढींढसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2016

Last updated on: Dec 03, 2016, 00:00 IST

पंजाब देश के उत्तम हवाई संपर्क वाले उन 10 राज्यों में शामिल हो गया है, जहाँ दो या इस से ज्यादा हवाई अड्डे हैं. अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब को देश और दुनिया के बाकि हिस्सों से जोड़ने के लिए हवाई सुविधाओं में इजाफा किया है. जिस से जहाँ कारोबारियों के लिए व्यापर के नए रास्ते खुल गए हैं. वहीँ आम लोगों को भी देश विदेश घूमना आसान हो गया है.  अकाली भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर वरिष्ठ अकाली नेता और राज्य सभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा है कि  बादल सरकार ने पंजाब के हर क्षेत्र को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किये हैं. वर्तमान में पंजाब में दो अंतरराष्ट्रीय और तीन घरेलु हवाई अड्डे हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब के पास कांडला जैसी बंदरगाह नहीं होने की वजह से यहाँ अन्य सुविधाओं का विस्तार करने की सख्त जरूरत थी. बादल सरकार ने न सिर्फ श्री अमृतसर साहिब और मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तैयार करवाये, बल्कि बठिंडा, लुधियाना और पठानकोट में फौजी हवाई अड्डों का विस्तार भी करवाया है.

ढींढसा ने कहा कि मौजूदा फौजी हवाई अड्डों का विस्तार करने के अलावा आदमपुर में हवाई अड्डा बनाने के लिए भी मंजूरी दी जा चुकी है. वर्तमान में श्री अमृतसर साहिब  में श्री गुरु राम दास राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बड़ी गिनती मंम अंतरराष्ट्रीय और घरेलु उड़ानें चल रही हैं. इसी तरह मोहाली हवाई अड्डे से भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो गयी हैं.उन्होंने कहा कि पंजाब को वायु मार्ग उपलब्ध करवाने का सेहरा अकाली भाजपा सरकार के सिर जाता है. पंजाब सरकार की बदौलत राज्य के कारोबारी देश और दुनिया के किसी भी हिस्से में जा कर अपना कारोबार फैला सकते हैं. ढींढसा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बड़ी गिनती में पंजाब के नौजवान ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा गए हैं. इससे इन देशों में पंजाबियों का आना जाना काफी बढ़ गया है. इस बात को ध्यान में रखते हुए अकाली भाजपा सरकार ने हवाई यात्रा के विस्तार का विशेष ख्याल रखा है.  हवाई यात्रा की सुविधाओं में हुई इस बढ़ोतरी ने पंजाबियों के व्यापार को दूर तक फैलाया और रिश्तों को नजदीक किया है.

 

Tags: Sukhdev Singh Dhindsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD