Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फिर सत्ता में आए तो अधिकारियों की समस्याओं का निराकरण : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 03 Dec 2016

Last updated on: Dec 03, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) एसोसिएशन के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए कहा कि अधिकारियों की समस्याओं से अब अवगत हुआ हूं। अगली बार सपा की सरकार बनी तो अधिकारियों की समस्याओं का निराकरण करूंगा। यह अधिवेशन नौ साल बाद हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अधिकारियों ने जनता तक पहुंचाया है और उनके अच्छे कामों से सरकार की छवि सुधरती है।उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन हमेशा होना चाहिए, क्योंकि इससे आपस में मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलता है।गौरतलब है कि शासन में पीसीएस अफसरों की अहम भूमिका होती है। एक दशक पहले तक इस संगठन की धाक हुआ करती थी। लेकिन एसोसिएशन की कमजोरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2007 के बाद से इसका वार्षिक अधिवेशन तक भी आयोजित नहीं हो पाया था।

साल 2007 में बाबा हरदेव सिंह एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। उस समय मुख्यमंत्री मायावती न सिर्फ बतौर मेहमान अधिवेशन में शिरकत की थीं, बल्कि कई अहम घोषणाएं भी की थीं। इसी साल बाबा हरदेव सेवानिवृत्त हो गए। उनके संगठन से विदा होते ही गुटबाजी शुरू हो गई और सालाना जलसा बंद हो गया। इस बीच कई नए बैच और सैकड़ों की संख्या में नए अधिकारी सेवा में आए। इसके बावजूद नए व पुराने अधिकारियों को एक साथ बैठने, समस्याएं साझा करने का मौका नहीं मिला।विधानसभा चुनाव के मौके पर ही सही, मौजूदा कार्यकारिणी के प्रयास से अधिवेशन का आयोजन हुआ, जिसे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधित किया। इससे एसोसिएशन के सदस्य काफी उत्साहित हैं। 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD