Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

नरेद्र मोदी सीबीआई को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे : दिलीप पांडे

दिलीप पांडे
दिलीप पांडे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Dec 2016

Last updated on: Dec 02, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने राकेश अस्थाना को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का अंतरिम निदेशक नियुक्त किए जाने की शुक्रवार को निंदा की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरह सीबीआई को एक राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक, दिलीप पांडे ने कहा कि अस्थाना की नियुक्ति की घोषणा इस बात को साबित करती है कि मोदी सरकार का इरादा सीबीआई को एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का है।पांडे ने कहा, "ऐसा लगता है कि सरकार कुछ गंभीर मामलों की अपनी इच्छानुसार जांच कराना चाहती है, जिसके लिए ही उसने गुजरात काडर के अधिकारी की नियुक्ति इस महत्वपूर्ण पद पर की है।"अस्थाना 1984 गुजरात काडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं, और वह गुजरात के वड़ोदरा और सूरत में पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। वह फरवरी 2002 में गोधरा रेलवे स्टेशन के पास जलाई गई साबरमती एक्सप्रेस की जांच करने वाले विशेष जांच दल एसआईटी का भी नेतृत्व कर चुके हैं। इस घटना में 59 लोगों की मौत हो गई थी।पांडे ने आरोप लगाया, "नियमानुसार, सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, नेता प्रतिपक्ष और प्रधानमंत्री सामूहिक रूप से सीबीआई निदेशक की नियुक्ति करते हैं। लेकिन मोदी ने अपने करीबी अधिकारी की नियुक्ति के लिए सारे नियमों को ताक पर रख दिया है।"पांडे ने अस्थाना की नियुक्ति वापस लेने और उनके स्थान पर नियमानुसार उपयुक्त अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की है।

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD