Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राबड़ी देवी का सुशील कुमार मोदी पर आपत्तिजनक बयान, भाजपा ने नीतीश से मांगा जवाब

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 29 Nov 2016

Last updated on: Nov 29, 2016, 00:00 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है। बयान के तूल पकड़ लेने के बद उन्होंने सफाई दी है। इस बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांगा है। बिहार विधानमंडल परिसर में पत्रकारों द्वारा नीतीश और उनके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की खबर के विषय में पूछे जाने पर राबड़ी ने कहा, "मोदी जी नीतीश कुमार को उठाकर ले जाएं और अपनी बहन से शादी करा दें।" 

वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है, जब राबड़ी ने ऐसा आपत्तिजनक बयान दिया है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जद (यू) नेता ललन सिंह को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। यह मामला अदालत तक भी पहुंचा था।इस मामले ने जब तूल पकड़ा तब राबड़ी देवी ने सफाई दी और कहा कि वह तो मजाक कर रही थीं। उन्होंने कहा, "मुझसे मीडिया वालों ने कहा कि सुशील मोदी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार राजद से संबंध तोड़कर भाजपा में आ जाएं, तो हमने कहा कि मोदी जी नीतीश को गोदी में उठा लिजिए, तो इसमें कौन-सी आपत्ति है? थोड़ा हंसी-मजाक कर लिया, बस। सभी करते हैं न।" 

भाजपा के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राबड़ी देवी के इस बयान को नीतीश कुमार के चरित्र से जोड़कर देखा है। उन्होंने कहा, "इस बयान के द्वारा मुख्यमंत्री के चरित्र पर प्रश्न उठाया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री को खुद इस बयान पर जवाब देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "वैसे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी वह नीतीश कुमार और ललन सिंह के रिश्ते के लेकर आपत्तिजनक बयान दे चुकी हैं। यह मामला अदालत में भी पहुंचा था। बाद में मंत्री ललन सिंह ने मामले को वापस ले लिया।"सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के नेता श्याम रजक ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में संयम, अनुशासन में रहना चाहिए। ऐसा नहीं करने वालों को जनता भी नकार देती है। 

 

Tags: Demonetisation , RABRI DEVI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD