Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

आर्थिक रूप से पिछड़े व जरूरतमंदों की मदद करके अच्छा लगता है: नैना चौटाला

विधायक नैना सिंह चौटाला ने जरूरतमंदों को चैक वितरित किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबवाली , 23 Nov 2016

Last updated on: Nov 23, 2016, 00:00 IST

डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने नई अनाज मंडी में स्थित इनेलो कार्यालय में गरीब व जरूरतमंदों परिवारों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए है। इस मौके उन्होंने सतपाल पुत्र शिवलाल निवासी वार्ड न. 9 डबवाली शहर को घर की मरम्मत करवाने के लिए, राय सिंह पुत्र भीम राज निवासी गांव चौटाला को कमजोर आर्थिक हालात के चलते लडक़ी की शादी के लिए, मनजीत कौर पुत्री बलकौर सिंह निवासी सालमखेड़ा को लडक़ी की शादी के लिए, चरणप्रीत कौर पुत्री प्रकाश सिंह गांव पन्नीवाला रूलदू को पढने के लिए फीस भरने के लिए, आत्मा सिंह प्रजापत पुत्र हरीराम को घर की आर्थिक हालात खराब होने पर गुजारे के लिए, राजा सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव मांगेआना को लडक़ी की शादी के लिए, सुरजीत कौर पत्नी माहला राम निवासी निलियांवाली को कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक सहायता के चैक दिए। 

इस मौके पर विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि उनका प्रयास है कि वह अधिक से अधिक लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक आर्थिक सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर व पिछड़े हुए परिवारों की मदद करके उन्हें अच्छा लगता है। विधायक नैना चौटाला ने इनेलो कार्यालय में लोगों की समस्याएं भी सुनी व उनका मौके पर ही निपटारा किया। उन्होंने कहा कि वह कई स्वयं सेवी संस्थाओं के सम्पर्क में भी है और उनके माध्यम से भी समाज सेवा के क्षेत्र में ओर ज्यादा काम किए जाएंगे। इस मौके पर विधायक नैना सिंह चौटाला ने भारत विकास परिषद डबवाली संस्था के सदस्यों को भी लड़कियों को शिक्षण सामग्री बांटने के लिए करवाए कार्यक्रम में घोषित की गई सहयोग राशि के रूप में 21 हजार रूपए देते हुए कहा कि अगर संस्था को भविष्य में भी कोई जरूरत होगी तो उनकी ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत का मामला: गांव चौटाला के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो जाने के मामले को डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने बहुत ही गंभीरता से लिया है। उन्होंने दिवंगत महिला की मौत पर शोक जताते हुए मामले को बड़ी चूक बताया। उन्होंने पूरे मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकारी अस्पताल में जरूरी सुविधाएं तुरंत प्रभाव से मुहैया करवाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। जिसके बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया है। आज यहां से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए यह बहुत ही शर्म की बात है कि महिलाओं को जरूरी चिकित्सा सेवाएं तक नहीं मिल रही है जिसकी कीमत महिलाओं को जान देकर चुकानी पड़ रही है। हालात यह है कि आए दिन महिलाओं की मौत हो रही है। 

इनेलो नेत्री ने कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओं बेटी पढाओं जैसे अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर महिलाएं सरकारी अनदेखी के कारण मौत के ग्रास में जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं देना तो सरकार की पहली प्राथमिकता में होना चाहिए लेकिन गांव चौटाला में हुई यह घटना व पहले के कई मामले बताते है कि सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है और भाजपा सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जिसके चलते गांव चौटाला व आस पास गांवों के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं को तरस कर रह गए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हालात यह है कि अस्पताल में न स्टाफ है और न ही दवाएं। जिस कारण आमजन को इलाज नहीं मिल रहा। डिलीवरी के मामलों में तो लोगों की परेशानी ओर बढ जाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बात करेंगी। अगर फिर भी डबवाली हलका में स्वास्थ्य सेवाएं संबंधी सुविधाएं नहीं दी गई तो मामले को विधानसभा के पटल पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार ने सदा ही लोगों के हित के लिए लड़ाई लड़ी है और अब भी इसको जारी रखा जाएगा।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD