Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विकास और कल्याण योजनाओं की सफलता के लिए जागरूकता मुख्य कारक: मनीष तिवारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मुल्लांपुर-दाखा , 09 Nov 2013

Last updated on: Nov 09, 2013, 00:00 IST

लुधियाना जिल के मुल्लांपुर -दाखा में आज तीन दिन का सार्वजनिक सूचना अभियान शुरू हुआ। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने इस अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि लोगों के लिए कल्याण योजनाओं की सफलता उनके बारे में आम जनता को जागरूक करने पर निर्भर है। श्री तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए अनेक परियोजनाएं शुरू की हैं तथा राज्य सरकार उन्हें कार्यान्वित कर रही हैं। केंद्र सरकार इन कार्यक्रमों और परियोजनाओं के तहत हजारों करोड़ रुपये का अनुदान जारी करती है लेकिन उसका अधिकांश हिस्सा लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाता। श्री मनीष तिवारी ने कहा कि केंद्र ने जनता को सूचना के अधिकार के रूप में शक्तिशाली साधन उपलब्ध कराया है जिसके जरिए वे सरकारी गतिविधियों संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। जनता को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक सूचना अभियान के तहत प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों का उद्देश्य इन अभियानों और सूचना के अधिकार को लोगों के घर तक ले जाना है। इसका लक्ष्य सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों के दिमाग में किसी संदेह को भी दूर करना है। यह अभियान सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अन्य मीडिया इकाइयों और लुधियाना के जिला प्रशासन के समर्थन से पत्र सूचना कार्यालय ने आयोजित किया है। 

इस अवसर पर स्वागत भाषण में पत्र सूचना कार्यालय की प्रधान महानिदेशक नीलम कपूर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को जागरूक बनाना है तथा प्रशासन एवं जनता के बीच अंगर को कम करना भी है। उन्होंने कहा कि अब तक देशभर में सात सौ से अधिक भारत निर्माण सार्वजनिक सूचना अभियान आयोजित किए जा चुके हैं तथा पंजाब में मुल्लांपुर -दाखा में यह 25वां अभियान है।इस अवसर पर वक्ताओं ने भूमि अधिग्रहण कानून, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और ग्रामीण विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिला प्रशासन के सहयोग से 30 प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए जिन पर केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलाए गए विभिन्न विकास कार्यक्रमों की गतिविधियां प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों और समेकित बाल विकास योजना के कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली भी आयोजित की। 

 

Tags: manish tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD