Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देश में 2-3 वर्षो में हवाईअड्डे दोगुने हो जाएंगे : जयंत सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 20 Nov 2016

Last updated on: Nov 20, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि सरकार की योजना अगले दो-तीन सालों में देश में हवाईअड्डों की संख्या दोगुनी करने की है। मंत्री ने यह बात शनिवार को अयोजित तीसरे जी. रामचंद्रन स्मारक व्याख्यान के दौरान कही। उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी ने अपने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना की घोषणा की थी। इसके तहत हम हवाईअड्डों का विस्तार करेंगे।"साउदर्न इंडिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसआईसीसीआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा, "सच्चाई यह है कि हमारे पास इस समय 75 हवाईअड्डे हैं, जो सेवाएं दे रहे हैं। हमारी योजना अगले दो-तीन सालों में इसे दोगुना करने की है।"

इस साल के शुरुआत में, हवाई यात्रा को अधिक किफायती बनाने के कदम के तौर पर सरकार ने एक मसौदा उड़ान योजना जारी किया था। इसके तहत एक घंटे की उड़ान के लिए कुल किराया 2,500 रुपये रखा गया था।सिन्हा ने कहा कि इस योजना का मकसद अल्पविकसित क्षेत्रीय मार्गो को विकसित करना है।उन्होंने कहा कि सरकार उड़ान योजना से करीब 400 करोड़ रुपये जुटाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार ने हवाई कंपनियों से दूसरे प्रमुख हवाईअड्डों से जोड़ने वाले रास्तों के लिए निविदा देने को कहा है।उन्होंने कहा, "इन निविदाओं का निर्णय जनवरी 2017 में हो जाएगा। हम पूरी तरह एक नया क्षेत्रीय बाजार बनाएंगे।"उन्होंने कहा कि हर साल 13 करोड़ लोगों के वातानुकूलित रेल डिब्बों में यात्रा करने की तुलना में 14 करोड़ लोग उड़ान भरेंगे। भारत में बीते 10 सालों में यात्रियों की औसत वृद्धि करीब 10-11 प्रतिशत हुई है।

 

Tags: Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD