Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

बेटी बचाने के लिए मिलकर करना होगा काम, पुरूषवादी मानसिकता पड़ेगी छोडऩी: नैना चौटाला

दहेज प्रथा है कन्या भ्रूण हत्या के पीछे एक बड़ा वजह: सांसद रोड़ी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबवाली , 20 Nov 2016

Last updated on: Nov 20, 2016, 00:00 IST

डबवाली विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा है कि बेटी बचाने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। केवल मात्र नारे लगाने से कुछ नहीं होगा, जमीनी स्तर पर काम करना होगा। पुरूषवादी मानसिकता छोडऩी होगी व महिलाओं को बराबर के अधिकार सही मायने में देने होंगे। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान को सही मायने में सफल करना है तो सबसे जरूरी है शिक्षा का प्रचार प्रसार करना होगा। खासकर लड़कियों को शिक्षित करना होगा, उनको उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही जागरूकता का प्रचार प्रसार होता है और शिक्षित महिला ज्यादा मजबूती से सामाजिक बुराईयों का मुकाबला कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे है, अगर बेटियों को अवसर मिलेंगे तो वे ऊंचे मुकाम पर पहुंच पाएंगी व अपने माता पिता व देश का नाम रोशन करेंगी। 

विधायक नैना सिंह चौटाला आज डबवाली शहर के महाराणा प्रताप कालेज में बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के तहत लड़कियों के इंटर कालेज प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में बोल रही थी। विधायक नैना चौटाला ने महाराणा प्रताप कालेज प्रबंधन की महिला शिक्षा के क्षेत्र में काम की प्रशंसा की व अपनी ओर से संस्था को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। कालेज की ओर से संस्था के डा. गिरधारी लाल, संदीप कुमार गर्ग व कालेज प्राचार्या ने विधायक नैना सिंह चौटाला व उनके साथ सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर लोकसभा सासंद चरणजीत रोड़ी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज पर कलंक के समान है और इसको जल्द से जल्द पूरी तरह से बंद करना होगा ताकि बेटियां भी जन्म ले सके। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई के मूल में दहेज प्रथा है। 

अगर हम दहेज लेने व देने को रोक लगाने का संकल्प लें तो काफी हद तक बेटियों को बचाया जा सकता है। इस मौके पर छात्राओं ने बेटी बचाओं व बेटी पढाओं विषय पर बहुत ही शानदार भाषण, कविताएं व लघु नाटक प्रस्तुत की। जिसमें विजेता रही प्रतिभागियों को विधायक नैना सिंह चौटाला व सांसद चरणजीत रोड़ी ने सम्मानित किया। इस मौके पर हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, एस.जी.पी.सी. मैम्बर जगसीर मांगेआना, गिरधारी बिस्सू, ब्लाक समिति मैम्बर रणदीप मटदादू, शहरी प्रधान हरबंश भिटीवाला, शमीम शर्मा, बिटू मौजगढ, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD