Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उड्डयन में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के लिए 20 कम्पनियां सामने आईं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2016

Last updated on: Nov 18, 2016, 00:00 IST

नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसकी महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) को इस क्षेत्र से जुड़ी कम्पनियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। नागर विमानन मंत्रालय के सचिव राजीव नयन चौबे ने शुक्रवार से राजधानी में शुरू हुए दो दिवसीय एयरो एक्सपो-2016 के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा कि सरकार को अभी तक एयर ऑपरेटर परमिट होल्डरों की ओर से 20 पंजीकरण मिल चुके हैं, जो आरसीएस के आवंटन की नीलामी में हिस्सा लेंगे। मौजूदा समय में आरसीएस के लिए निविदा की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए पांच दिसंबर, 2016 तक पंजीकरण कराया जा सकता है। ऐसे में चौबे ने यह भी कहा कि निविदा भरने वाली कम्पनियों की संख्या बढ़ भी सकती है।

उद्योग संगठन-पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दो दिवसीय एयरो एक्सपो 2016 का उद्घाटन नागर विमानन मंत्री अशोक गजापति राजू, विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और सचिव राजीव नयन चौबे ने किया।चौबे ने कहा कि दिसंबर 2016 तक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के तहत दर्जनभर व्यावसायिक विमानन कंपनियां देशभर में छोटे कस्बों तक उड़ान सेवा शुरू कर सकती हैं। उड़ान योजना 10 वर्ष तक संचालनरत रहेगी।इस एयर शो में विमानन क्षेत्र की कई कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।नागर उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने उद्घाटन सत्र में कहा, "पिछले कुछ वर्षो में इस क्षेत्र की विकास दर बढ़ी है। कुछ सप्ताह पहले घोषित क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना उड़ान से लाभ होगा। घरेलू नागरिक उड्डयन क्षेत्र में विकास दर 23 फीसदी रही है जबकि पिछले साल यह 20 फीसदी ही थी। हमने अगले कुछ वर्षो में इस क्षेत्र में विकास दर 20 फीसदी से ज्यादा रखने का लक्ष्य रखा है।"

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati , Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD