Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

डोनाल्ड ट्रंप ने तनाव पैदा कर उठाया लाभ : बराक ओबामा

बराक ओबामा
बराक ओबामा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एथेंस , 16 Nov 2016

Last updated on: Nov 16, 2016, 00:00 IST

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत को देखते हुए कच्चे राष्ट्रवाद के खिलाफ चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के अरबपति ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव को जीतने के लिए अमेरिका के लोगों पर अपनी वाकपटुता से वैश्वीकरण के खतरे के डर का तनाव पैदा किया और उसका लाभ उठाया। सीएनएन की खबर के अनुसार, ओबामा मंगलवार को एथेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह मशीनीकरण और वैश्वीकरण के खतरे को लेकर अमेरिकी लोगों के गुस्से और डर को मानते हैं। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में अपनी बात कहने के दौरान इन तथ्यों का इस्तेमाल नहीं किया। 

यूनान के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने कहा, "आपने कुछ निर्वाचित रिपब्लिकन नेताओं और कार्यकर्ताओं की वाकपटुता को देखा है। इनमें से कुछ तो बहुत चिंताजनक हैं और सच्चाई से नहीं जुड़ी है, लेकिन उनका इस्तेमाल प्रभावी ढंग से लोगों को चुनाव में अपने पक्ष में करने के लिए किया गया।""और स्वाभाविक है, ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी में व्याप्त उस चिंताजनक तनाव का लाभ उठाया और उसके बाद उन्होंने उसे बहुत फैलाया और चुनाव में जीत के लिए काफी वोट पाया।"ओबामा ने कहा कि पूरे यूरोप के देशों के साथ-साथ अमेरिका वैश्विक ताकतों के अतिक्रमण के डर को लेकर लोकवादी आंदोलनों से जूझ रहा है। लोग बहस कर रहे हैं कि उनकी राष्ट्रीय पहचान या दुनिया में उनका स्थान अनिश्चित है। 

उन्होंने कहा कि नेताओं को अमेरिका और ब्रिटेन के चुनाव परिणामों पर ध्यान देना चाहिए। जून में ब्रिटेन में हुए चुनाव में यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में जनमत मिला। ओबामा ने कहा, "अब दूसरी तरह से देखना और गुमराह करना शुरू हो गया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसने वामपंथ और दक्षिण पंथ दोनों तरफ से लोकवादी आंदोलन पैदा किया है।"ओबाम एक हफ्ते के विदेश दौरे पर हैं, जिनमें उन्हें तीन जगह रुकना है। पिछले 17 वर्षो में यूनान का दौरा करने वाले ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। 

 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD