Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

सुखबीर सिंह बादल व केन्द्रीय राज्य मंत्री रूडी ने सलाणी में नन्ही छांव ग्रामीण स्किल सैंटर का उदघाटन किया

पंजाबी युवकों में विश्व में सबसे उत्तम हुनर मंद बनने की समर्था-राजीव प्रताप रूडी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमलोह/मंडी गोबिंदगढ़/फतेहगढ़ साहिब , 13 Nov 2016

Last updated on: Nov 13, 2016, 00:00 IST

पंजाब उस समय आज एक अन्य ऐतिहासिक पल का गवाह बन गया जब उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अमलोह ब्लाक के गांव सलाणी में इंडस एजुटे्रन कपंनी के सहयोग से गांवों की लड़कियों के कोशल विकास के लिए नन्ही छांव ग्रामीण स्कीम सैंटर का उदघाटन किया। जहां उनको माहिर टे्रनरों द्वारा विभिंन व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस अवसर पर एक विशाल एकत्र को संबोधन करते हुये उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस केन्द्र में लड़कियों को ब्यूटी एंड वैलनैंस अधीन सीनियर मेकअप आर्टिसट व हेयर थैरापिस्टस की सिखलाई दी जाएगी। उन्होने बताया कि इस केन्द्र से चार महीने के कोर्स का प्रशिक्षण हासिल करने के पश्चात लड़कियों को देश के प्रसिद्ध हेयर आर्टिसट जावेद हबीव द्वारा स्र्टीफिकेट दिया जाएगा। उन्होने बताया कि आज पंजाब में ऐसे 200 सैंटर शुरू हो गये है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा पहले प्रत्येक ब्लाक में ऐसे स्किल डिवैलपमैंट संैटर खोल जाएगें और बाद में प्रत्येक दस गांवों के पीछे एक सैंटर खोला जाएगा ताकि गांवों के नवयुवक लड़के व लड़किया विभिंन व्यवसायों का प्रशिक्षण देकर उनको अपने पैरों पर खड़े होने के योग्य बनाया जा सके।

उपमुख्यमंत्री ने केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री राजीव प्रताप रूडी का धन्यवाद करते हुये कहा कि शिअद भाजपा गठबंधन की पंजाब सरकार राज्य को कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणीय बनाने के लिए निरंतर यत्नशील है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब में ऐसे एक हजार स्किल डिवैलपमेँट सैंटर खोलने को स्वीकृति दी गई है उन्होने बताया कि इन केन्द्रों में नवयुवक लड़के व लड़कियों को मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन व पलम्बर जैसे  व्यवसायिक कोर्सो को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।स. बादल ने पंजाब के विकास की बात करते हुये बताया कि मौजूदा पंजाब सरकार द्वारा राज्य में जो रिकार्ड विकास करवाया गया है वह देश के अन्य किसी राज्य की सरकार ने नही करवाया। उन्होने बताया कि सरकार द्वारा आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगभग दो हजार निशुल्क दवाईयां और लैब टैस्ट केन्द्र खोलने के अतिरिक्त किसानों , लघु व्यापारियों, गरीबों व निर्माण श्रमिकों के लिए भगत पूरन सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। उन्होने बताया कि गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों 200 यूनिट निशुल्क बिजली देकर उनको बड़ी राहत दी गई है। उन्होने बताया कि राज्य के 12000 गांवों में 35000 करोड़ रूपये की लागत से सीवरेज,सौलर स्ट्रीट लाइटें व सीमेंट की गलिया बनाई जाएगी जिससे गांवों व शहरों में अंतर खत्म हो जाएगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री राजीव प्रताप रूडी ने सरकार द्वारा नवयुवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये जा रहे यत्नों की प्रशंसा की उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ऐसी दूर अंदेशी सोच वाले नेता है जिन्होने पंजाब के नवयुवकों को विश्व के सबसे उत्तम हुनरमंद बनाने का कदम उठाया हे।इस अवसर पर अमलोह के हल्का इंचार्ज श्री गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना ने उपमुख्यमंत्री और केन्द्रीय राज्य मंत्री द्वारा अमलोह क्षेत्र में स्किल डिवैलपमैंट संैटर खोलने के लिए धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि सरकार की यह स्कीम हुनर विकास के क्षेत्र में एक मील पत्थर साबित होगी।इस अवसर पर शिअद जिला प्रधान श्री रणजीत सिंह लिबड़ा, फतेहगढ साहिब के हल्का इंचार्ज श्री दीदार सिंह भटटी, भाजपा के जिला प्रधान श्री प्रदीप गर्ग, उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री मनवेश सिंह सिद्धू, तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव श्री राकेश वर्मा, डिप्टी कमीशनर श्री कमलदीप सिंह संघा, जिला पुलिस मुख्य श्री हरचरण सिंह भुल्लर के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD