Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर सरकार गंभीर : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 12 Nov 2016

Last updated on: Nov 12, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर केंद्र सरकार भी संजीदा है। उन्होंने कहा कि इसे प्रधानमंत्री ने भी अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। राजनाथ ने शनिवार को राजधानी स्थित शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में भोजपुरी अध्ययन शोध केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।उन्होंने कहा, "भोजपुरी में एक मिठास है, किसी भी प्रसंग का भोजपुरी में जल्दी रिएक्शन आता है। मैं गृहमंत्री हूं, इसलिए सुरक्षा पर विशेष ध्यान देता हूं। इस समय आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती हैं और हम इसका मुकाबला कर रहे हैं।"भोजपुरी बोलने वालों से इसके लिए पूछेंगे तो वे कहेंगे, "ना हमरे के आटा चाही, ना हमरे के टाटा चाही, हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही।"

उन्होंने कहा, "भोजपुरी देवनागरी से अलग है। हम भोजपुरी का सम्मान करते हैं। भोजपुरी फिल्मों ने भाषा को आगे बढ़ाया है। हमारी सरकार ने मालिनी अवस्थी को भोजपुरी गीतों के लिए पद्मश्री दिया। इस विवि ने भोजपुरी रिसर्च सेंटर को मूर्त रूप देने के बारे में सोचा, जो काफी सराहनीय है।"विश्वविद्यालय के कुलपति नीशीथ राय ने कहा, "हमने विश्वविद्यालय में दिव्यांगों की सुविधा के लिए अच्छे कार्य किए हैं। लगातार इनकी अच्छी शिक्षा के लिए प्रयासरत है।" उन्होंने कहा, "अभी तक देखा गया है कि इनकी प्राइमरी और जूनियर की शिक्षा कम हो रही है। इसीलिए हम कक्षा छह से लेकर 12वीं तक का आवासीय विद्यालय बना रहे हैं। जिसके सत्र की शुरुआत जुलाई में हो जाएगी। जल्द ही इसे प्राइमरी स्तर पर भी शुरू करने पर कार्य हो रहा है।"

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD