Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

दम है तो पद और पार्टी छोड़ें कांग्रेसी -सुखदेव सिंह ढींढसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Nov 2016

Last updated on: Nov 11, 2016, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरेंदर सिंह ने लोक सभा से और अपने अपने पंजाब विधान सभा सदस्यों के साथ त्यागपत्र देकर शांत पंजाब में आग भड़काने का काम किया है।शिरोमणि अकाली दल के महासचिव और सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा है कि अगर कांग्रेस को राष्ट्रपति की सलाहकार एपेक्स कोर्ट के फैसले से इतनी ही तकलीफ थी तो अमरेंदर ने कांग्रेस के लोक सभा और राज्य सभा सदस्यों के साथ मामले की पैरवी क्यों नहीं की और क्यों आज तक कुर्सियों से चिपके बैठे रहे। अमरेंदर का दावा है कि सभी पार्टी सांसदों ने इस मुद्दे पर त्यागपत्र देने की पेशकश की थी। मगर उन्होंने सांसदों को संसद में रह कर एसवाईएएल मुद्दे पर संर्घष करने की सलाह दी। लेकिन यह बात पूरी तरह से बेमानी भी है और अविवेकपूर्ण भी। अगर अमरेंदर वास्तव में पार्टी के जरिए इस जंग को लडऩा चाहते थे तो उन्होंने अपने उन साथियों का नेतृत्व करके यह लड़ाई क्यों नहीं लड़ी। अगर वह इतने ही दमदार होते ते घर में बैठने की बजाए संसद में इस लड़ाई को लड़ते। 

असल में कोई भी कांग्रेसी नेता अमरेंदर के साथ नहीं है। कांग्रेसी नेता अक्सर आपस में ही झगड़ते रहते हैं और उनके पास स्थानीय मुद्दे सुलझाने के लिए कोई नीति भी नहीं है।वयोवृद्ध अकाली नेता ढींढसा ने कहा है कि अगर कांग्रेसी सही मायनों में पंजाब के हितैषी हैं तो उन्हें सामूहिक रूप से त्याग पत्र देना चाहिए। पंजाब कांग्रेस के नेता अभी भी अपनी पार्टी हाई कमान के साथ सुर मिला रहे हैं। मगर कांग्रेस खुद एसवाईएल के इस झगड़े की जड़ है। दरअसल 1978 में जब इंदिरा गांधी ने एसवाईएल नहर पाटने की नींव रखी थी तब अमरेंदर सिंह ने ही उनको अपने हाथ से चांदी का फावड़ा और तसला भेंट किया था।वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि अमरेंदर सिंह को कम से कम पंजाब के लोगों को तो समझा देना चाहिए कि उनके इस्तीफे पंजाब के पानी की रक्षा करने में किस तरह मदद करेंगे।उन्होंने कहा कि बामुश्किल दो महीने की पंजाब विधानसभा से और अकेले लोकसभा से इस्तीफे देने से पंजाब के पानी की रक्षा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ वोटें लेने के लिए पंजाब के पानी की रक्षा करने का नाटक कर रही है। असलियत यह है कि इसने हमेशा पंजाब के हितों का नुकसान ही किया है।  

 

Tags: Sukhdev Singh Dhindsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD