Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

डा. बी. आर. अंबेदकर छटा विश्व कप कबड्डी- 2016:पुरुष वर्ग में ईरान और महिला वर्ग में भारत ने सेमी फाइनल में जगह बनाई

पुरुष वर्ग में ईरान की विजयी हैट्रिक, महिला और पुरुष वर्ग में भारत की लगातार दूसरी जीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मूणक (संगरूर) , 07 Nov 2016

Last updated on: Nov 07, 2016, 00:00 IST

डा. बी. आर. अम्बेदकर छटे विश्व कप कबड्डी- 2016 के पांचवें दिन आज पंजाब- हरियाणा सीमा पर संगरूर जिले के कस्बा मूणक के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में पांच मैच खेले गए। आज खेले गए मैचों में महिला वर्ग में भारत ने मैक्सिको को 35- 21 से हरा कर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमी फाइनल में प्रवेश पाया है।पुरुष वर्ग के पूल च्एज् के मैचों में भारत ने स्वीडन को 58- 45 और इंग्लैंड ने कनाडा को 41- 35 के अंतर से हरा कर अपने पूल में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए सेमी फाइनल के लिए दावा मजबूत किया है। इसी पूल में सियारा लियोन की टीम ने श्रीलंका को एक तरफा मुकाबले में 70- 6 से हरा कर पहली जीत दर्ज की और अपना खाता खोला है। दिन के  आखिरी और पांचवे मैच में पूल च्बीज् की टीम ईरान ने अर्जेंटीना को 72- 27 से हरा कर विजयी हैट्रिक लगाते हुए अपने पूल में से सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली है।  

आज के मैचों में मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य स. सुखदेव सिंह ढींडसा ने पहले मैच की टीमों भारत और स्वीडन के खिलाडिय़ों के साथ परिचय कर मैचों की औपचारिक शुरुआत की। आज के मैचों की अध्यक्षता वित्त मंत्री स. परमिन्दर सिंह ढींडसा ने की। इस अवसर पर  विधायक स. गोबिन्द सिंह लोंगोवाल और बाबू प्रकाश चंद गर्ग, पंजाब लोक सेवा आयोग के सदस्य स. सुखवंत सिंह सराओ, पी. एस. पी. सी. एल. के प्रशासनिक डायरेक्टर स. गुरबचन सिंह बची, एन. आर. आई. कमीशन के सदस्य श्री करन घुमाण, डिप्टी कमिश्नर श्री अरशदीप सिंह थिंद, ए. डी. सी. श्रीमती पूनमदीप कौर, एस. एस. पी. श्री प्रितपाल सिंह थिंद, एस. डी. एम. श्री बिक्रमजीत सिंह शेरगिल्ल, खेल विभाग के सहायक डायरेक्टर श्री करतार सिंह सैंहबी भी उपस्थित थे। 

पहला मैच

भारत ने स्वीडन को 58- 45 के अंतर से हराया

आज दिन के पहले मैच में पुरुष वर्ग के पूल ए के  मैच में भारत ने स्वीडन को 58- 45 अंकों के अंतर से हराया है। भारतीय रेडरों में से स्थानीय खिलाड़ी गुलजारी मूणक ने 11 और सुखजिन्दर काला और राजू ने 10- 10 अंक लिए जबकी जाफी करमजीत सिंह और रणजोध सिंह ने 3 3 जफ्फे लगाए। स्वीडन की तरफ से रेडर आकाश ने 11 और गुरवीर सिंह ने 9 अंक बटोरे और जाफी जाप सिंह ने 3 जफ्फे लगाए। 

दूसरा मैच

इंग्लैंड ने कनाडा को 41- 35 अंक से हराया

पूल ए के सबसे जबरदस्त मुकाबले में आज इंग्लैंड ने तगड़ी समझी जाने वाली टीम कनाडा को कड़े मुकाबले में 41- 35 से हरा कर सेमी फाइनल का दावा पेश किया। यह मैच इंग्लैंड के जाफी सन्दीप संधू नंगल अंबिआ के नाम रहा जिस ने जबरदस्त प्रदर्शन करने हुए 9 जफ्फे लगा कर कनाडा रेडरों को रोके  रखा। इंग्लैंड के रेडरों में से नरिन्दर सिंह ने 9 और अवतार सिंह बल्ल ने 8 अंक लिए। इंग्लैंड के एक अन्य जाफी जगतार सिंह ने 6 जफ्फे लगाए। कनाडा के तीन रेडरों रणजोध सिंह, अमरजीत सिंह और कुलविन्दर सिंह किन्दा बिहारीपुरिया ने 6-6 अंक लिए जबकी जाफी बलजीत सिंह सैदोके ने 5 और जसदीप सिंह ने 4 जफ्फे लगाए। 

तीसरा मैच

सियारा लियोन ने श्रीलंका को 70-6 अंकों के अंतर से हराया

पूल ए का यह मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा जिस में सियारा लियोन ने पहली बार खेलने आई श्रीलंका की टीम को 70- 6 के बड़े अंतर से हरा कर पहली जीत दर्ज की। सियारा लियोन की तरफ से मुरलई ने 10 और सैमूअल ने 8 अंक लिए जबकी जाफी कुमारा ने 9 और मुहम्मद ने 8 जफ्फे लगाए। 


चौथा मैच

महिला वर्ग; भारत ने मैक्सिको को 35- 21 से हराया

महिला वर्ग में भारत की कबड्डी टीम ने मैक्सिको को 35- 21 के अंतर से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली। भारतीय रेडरों में से हरविन्दर कौर और सुखजिन्दर कौर ने 5-5 अंक लिए जबकी जाफ लाइन में से सुखजीत कौर ने 4 और जसवीर कौर और मनप्रीत कौर ने 3-3 जफ्फे लगाए। मैक्सिको की रेडर तानिया और अलेक्जेंडरां ने 5-5 अंक लिए जबकी जाफी क्रिस्टा ने 4 और कैरटा ने 2 जफ्फे लगाए। 

पांचवां मैच

ईरान ने अर्जेंटीना को 72- 27 से हराया

दिन के पांचवे और आखिरी मैच में पूल बी में ईरान ने अर्जेंटीना को 72- 27 से हरा कर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमी फाइनल की टिकट कटा ली है। ईरान के रेडर जनधार ने 11 और बहनाम ने 10 अंक लिए जबकी जाफी मुस्तफा ने 6 और अलीरेजा सफारी ने 5 जफ्फे लगाए। अर्जेंटीना के अलेक्जेंडर ने 8 और बरूनो ने 6 अंक लिए। 

 

Tags: Sukhdev Singh Dhindsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD