Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

कांग्रेस और आप न वादे पूरे न सरकार बना सकेंगे - सुखदेव सिंह ढींढसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 22 Oct 2016

Last updated on: Oct 22, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर झूठे वादे और दावे कर मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दल ने कहा है कि दोनों ही दलों में एक दूसरे से बड़े दावे करने की होड़ लगी है। दरअसल दोनों ही दल जानते हैं कि दोनों न तो चुनाव  जीतेंगे और न ही वादे पूरे करने की जरूरत ही पड़ेगी। दोनों दल हवाई किले दिखा कर मतदाताओं को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं। दल के महासचिव और चुनाव घोषणा पत्र कमेटी प्रमुख सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल भाजपा गठबंधन ने हमेशा लोगों के साथ किए पूरे हो सकने वाले वादे किए हैं। गठबंधन ने मतदाताओं के लिए शगुन, आदा दाल और मुफत बिजली जैसी कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं और निभाई। लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कर्ज मुक्ति जैसे सब्जबाग दिखा कर पंजाब के दुकानदारों और किसानों को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति के चलते ऐसे वादे पूरे किए ही नहीं जा सकते। दोनों दल जानते हैं कि चुनाव में दोनों की हार निश्चित है। ऐसे में खोखले दावों के बूते दोनों ही दल लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पंजाब के लोग दोनों की चिकनी चुपड़ी बातों में आने वाले नहीं हैं। राज्य के लोग आम आदमी पार्टी को दरकिनार कर चुके हैं और कांग्रेस अपना जनाधार गंवा चुकी है। चुनावों में दोनों को मुंह की खानी पड़ेगी। 

ढींढसा ने कहा कि अगर सही मायनों में कांग्रेस ऐसे वादे पूरे करने में सक्षम है तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और केरल में उनकी सरकारों ने ऐसा कोई वादा पूरा क्यों नहीं किया। ठीक यही हालत आम आदमी पार्टी की है। अपनी सरकार होने के बावजूद आप की सरकार ने दिल्ली प्रदेश के दुकानदारों के कर्ज माफ नहीं किए। उन्होंने कहा कि असल में दोनों ही दल जानते हैं कि न तो उनकी सरकार बनेगी और न उन्हें अपने वादे पूरे करने की जरूरत ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल भाजपा गठबंधन इस बार भी लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर इतिहास रचेगा। गठबंधन ने अपने दस बरसों के कार्यकाल में पंजाब में रिकार्ड विकास किया है। इस बार भी गठबंधन पूरे हो सकने वाले वादों के साथ एक बार फिर लोगों के सामने है। 

 

Tags: Sukhdev Singh Dhindsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD