Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आप ने विजय गोयल के खिलाफ दर्ज कराई आपराधिक शिकायत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Oct 2016

Last updated on: Oct 21, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को युवा मामले एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद विजय गोयल के खिलाफ कथित तौर पर कर चोरी और भ्रष्टाचार के मामलों में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई। आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने भ्रष्टाचार विरोधी शाखा (एसीबी) में यह शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने गोयल और उनके बेटे सिद्धांत पर कर चोरी के लिए शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पांडे ने आरोप लगाया है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर ने विजय गोयल के साथ मिलकर सिद्धांत गोयल द्वारा खरीदी गई इमारत के कन्वर्जन एवं पार्किंग शुल्क से छूट पाने की कोशिश की। 

उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने गोयल पर अवैध कार्यो को छुपाने का भी आरोप लगाया। पांडे ने कहा, "गोयल ने जानबूझ कर अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध रूप से इस फैसले को (अधिसूचित हेरिटेज बिल्डिंग के लिए कनवर्जन-पार्किं ग शुल्क से छूट) अन्य संपत्तियों पर लागू करने की कोशिश की।"आप के दिल्ली संयोजक ने कहा कि नगर निगम पहले से ही 2,700 करोड़ रुपये का घाटे में है। पांडे ने कहा, "अगर एसीबी हमारी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करेगा, तो हमें अन्य कानूनी विकल्पों की सहायता लेनी होगी।"

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD