Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

कांग्रेस ने 'मेरी दिल्ली मेरे सपने' कार्यक्रम शुरू किया

अजय माकन
अजय माकन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Oct 2016

Last updated on: Oct 18, 2016, 00:00 IST

नगर निगम चुनावों पर ध्यान केंद्रित करते हुए और निकट भविष्य में दिल्ली विधानसभा की 21 सीटों के लिए संभावित उप चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को 'मेरी दिल्ली मेरे सपने' कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की। इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस राजधानी को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए लोगों से सुझाव मांगेगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने संवाददाताओं को बताया, "हमे एक कार्यक्रम 'मेरी दिल्ली मेरे सपने' की शुरुआत की है और इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से दिल्ली में सुधार के लिए सुझाव मांगेगें।"माकन ने कहा, "सुझाव और प्रतिक्रिया लेने के बाद हम उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए विशेषज्ञों की सलाह लेंगे।"

दिल्ली कांग्रेस के नेता ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम को 21 विधानसभा क्षेत्रों में से 12 में शुरू कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में उप चुनाव हो सकता है। इन क्षेत्रों के आम आदमी पार्टी विधायकों का लाभ के पद पर होने का मामला विचाराधीन है।इस कार्यक्रम के तहत किन-किन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया गया है? इस बारे में पूछे जाने पर माकन ने कहा, "नगर निगम और उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए हमने चार मुख्य क्षेत्रों को चुना है, जहां हम बिना रुके काम करेंगे। इसमें हम कचरा प्रबंधन और सफाई तथा कचरे के निपटान पर अधिक ध्यान देंगे।"माकन ने कहा कि इसके अलावा सभी नगरीय निकायों की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि उन्हें धन के लिए मांग न रखनी पड़े। तीसरी जरूरी चीज होगी शिक्षा और चौथे स्थान पर स्वास्थ्य को रखा गया है। 

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD