Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

पंजाब में भय और अशांति का माहौल तैयार कर रहे हैं अमरेंदर - महेश इंदर सिंह ग्रेवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Oct 2016

Last updated on: Oct 18, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस पर विधानसभा चुनावों में डर और भय का माहौल तैयार करने का आरोप लगाया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेंदर सिंह के विधानसभा चुनावों के दौरान हिंसा की भविष्यवाणी को दल ने इसे चुनावी हथकंडा करार दिया है। शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिक सलाहकार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने कैप्टन के बयान को बचकानी हरकत बताया है। मंगलवार को यहां जारी एक बयान में ग्रेवाल ने कहा कि कैप्टन अमरेंदर सिंह ने चुनावों के दौरान स्टुडेंट आरगेनाइजेशन ऑफ इंडिया और युवा अकाली दल पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा कर राज्य में भय और अशांति का माहौल तैयार करने की कोशिश की है। ग्रेवाल ने कहा कि पांच साल पहले भी कैप्टन ने ठीक इसी तरह का बयान जारी कर मतदाताओं की भावनाओं से खेलने की नाकाम कोशिश की थी। मगर तब भी पंजाब में शांतिपूर्वक चुनाव हुए और कांग्रेस का जीतने का सपना महज सपना ही बन कर रह गया। 

ग्रेवाल ने कहा कि या तो कैप्टन चुनावी हिंसा से वाकई आशंकित हैं या वह राज्य में राजनीतिक माहौल खराब करने के लिए कोई बड़ी घिनौनी साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली हमेशा से पंजाब में शांतिपूर्ण चुनावों के हिमायती रहे हैं। यहां तक कि युवा अकालियों ने शांतिपूर्वक चुनाव आयोजित करवाए हैं। कैप्टन को अकालियों की बजाए अपने आचरण पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कैप्टन को लोगों के दिलों पर राज करने के लिए अपनी गुंडों जैसी भाषा और व्यवहार बदलने की सलाह दी। देश में शांतिपूर्ण चुनावों के लिए चुनाव आयोग की क्षमता पर भरोसा जताते हुए ग्रेवाल ने कहा कि आयोग अपना काम बेहतर जानता है। 

आयोग की योगयता का पैमाना इसी बात से आंका जा सकता है कि हिंसात्मक चुनावों के लिए बदनाम बिहार और पश्चिम बंगाल में आज गड़बड़ी की आशंका गुजरे जमाने की बात हो गई है। जबकि पंजाब की बात करें 1991 में आतंकवाद के चलते चुनाव रद्द किए जाने के अलावा राज्य में चुनावों के दौरान कभी भी बड़ी हिंसक घटनाएं नहीं हुईं। यहां तक कि कांग्रेस के जीतने पर अकालियों ने ऐसा आरोप कभी नहीं लगाया। कैप्टन की चुनावों में गड़बड़ी की आशंका के चलते अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के सवाल पर ग्रेवाल ने कहा कि चुनाव आयोग अपने सटीक आकलन के हिसाब से ही सुरक्षा बलों की तैनाती करता है। ऐसे में कैप्टन को आयोग पर टीका टिप्पणी करने की बजाए अपने आला कमान को सौंपे गए काम पर ध्यान देना चाहिए।  

 

Tags: MAHESHINDER SINGH GREWAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD