Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

हि.प्र. पथ परिवहन निगम निदेशक मण्डल की 137वीं बैठक आयोजित

बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण की 56वीं बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Oct 2016

Last updated on: Oct 18, 2016, 00:00 IST

परिवहन मंत्री जी.एस. बाली की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हि.प्र. पथ परिवहन निगम निदेशक मण्डल की 137वीं बैठक तथा बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण की 56वीं बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए जो इस प्रकार से हैं-

Øहि.प्र. पथ परिवहन निगम के सेवारत कर्मियों को 6-6 प्रतिशत की दो महगांई भत्ते की किश्तें जारी करने के आदेश। महगांई भत्ते की पहली जुलाई, 2015 तथा दूसरी किश्त जनवरी, 2016 से प्रदान की जाएगी। 

Øमहगांई भत्ते पर एकमूश्त 18 करोड़ का भार पड़ेगा जबकि हर माह एक करोड़ रुपये एचआरटीसी वहन करेगा।

Øदो माह की पेंशन लंबित थी, जिसमें से अगस्त माह की पेंशन की अदायगी शीघ्र की जाएगी जबकि सितम्बर माह का पेंशन मामला सरकार के समक्ष रखा जाएगा। 

Øवरिष्ठ नागरिकों के लिये महज 50 रुपये में एक नया कार्ड ‘सम्मान कार्ड’ आरम्भ किया, जिसपर 30 प्रतिशत किराए में रियायत प्रदान की जाएगी। 

Øकर्मशाला कर्मियों को बर्दी प्रदान की जाएगी जिन्हें अनुबंध आधार पर पीसमील में परिवर्तित किया गया है।

Øहि.प्र. पथ परिवहन निगम के राजस्व में 1.4.2015 से 14.10.2016 तक 34 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इसके लिये निगम के कर्मियों एवं प्रबंधन को मंत्री ने बधाई दी। 

Øट्रायल आधार पर 24 सीटों की बस का रोहतांग दर्रे पर सफल ट्रॉयल रहा। नवम्बर तथा दिसम्बर माह में इस प्रकार की और बसों का ट्रायल किया जाएगा।

Øनिगम ने 20 नई सुपर लग्जरी बसें खरीदी हैं जबकि 15 से 20 बसें वैट लीज पर ली जाएंगी।

Øदो बाई दो की 30 बसें लम्बें रूटों के लिये खरीदी जा रही हैं जबकि इलेक्ट्रिक बसें नवम्बर माह में आनी शुरू हो जाएंगी।

Øराजीब गांधी थाली योजना के अंतर्गत हमीरपुर, ऊना, नाहन, सोलन तथा शिमला के लिये निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं और यात्रियों को यह थाली महज 25 रुपये में प्रदान की जाएंगी। इस प्रकार की सुविधा राज्य के अन्य जिलों में भी शीघ्र ही मुहैया करवाई जाएगी।

Øनिगम कर्मियों की प्रतिपूरक अवकाश की लंबित मांग को मान लिया गया है और अक्तूबर के बाद कर्मियों को इसकी सुविधा मिलेगी।

Øपरिवहन मंत्री ने 25 सीटों की ए.सी. बस को शिमला से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पायलट आधार पर आरंभ की गई यह बस शिमला शहर में चलेगी।

Øमंत्री ने मोबाईल एप भी शुरू की जिसमें घर बैठे बस की बुकिंग की जा सकेगी।

Øनिगम ने 77 करोड़ रुपये की पिछली देनदारियां क्लीयर की हैं यानि देनदारियां 388 करोड से घटकर 311 पर आ गई हैं। 

Øबस अड्डो के निर्माण के लिये हिमुडा तथा लोक निर्माण विभाग को धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है लेकिन कार्य में गति न आने से निगम इनके साथ दोबारा बातचीत करेगा। 

 

Tags: GS Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD