Tuesday, 07 May 2024

 

 

खास खबरें बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर

 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया मिंजर शोभा यात्रा का नेतृत्व

बनीखेत पॉलीटेक्निक कालेज में मैकेनिकल ट्रेड की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 30 Jul 2017

चम्बा का सप्ताह भर चलने वाला ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला आज सम्पन्न हो गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पौराणिक परंपरा के अनुरूप ऐतिहासिक शोभा यात्रा की अगवानी की। इस अवसर पर रंगीन पगड़ी में सुसज्जित मुख्यमंत्री को मिंजर (मक्की के पौधे के शीर्ष फूलों का प्रतीक रेशमी गुच्छा/अलंकार) बांधी गई।  शोभा यात्रा अखंड चंडी महल से आरम्भ हुई और मुख्य बाजार से गुजरी, जहां सड़क के दोनों किनारों पर पारम्परिक एवं रंग-विरंगे परिधानों में सुसज्जित पूरे जिले से आए हजारों लोग शोभा यात्रा की झलक पाने के लिए एकत्र हुए थे। शोभा यात्रा शहर के प्रधान देवता भगवान रघुवीर, जिन्हें स्थानीय देवी-देवताओं के प्रतीक छड़ी सहित खुबसूरत ढंग से सजाई गई पालकी में लाया गया।शोभा यात्रा अंततः मंजरी बाग में सम्पन्न हुई, जहां पारम्परिक ‘कुंजड़ी-मलहार’ का गायन किया गया तथा मुख्यमंत्री ने रावी नदी में मिंजर और नारियल विसर्जित किए।मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक चौगान में पारम्परिक ‘छिंज’ प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।चम्बा चौगान में भरमौर क्षेत्र का रंगारंग डांडरस नृत्य (जनजातीय नृत्य) का भी प्रदर्शन किया गया।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री नूरपुर से सड़क मार्ग से आशा कुमारी के विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के बनीखेत पहुंचे, जहां उन्होंने परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री जी.एस. बाली के साथ 14 करोड़ की लागत से निर्मित राजीव गांधी पॉलिटेनिक कालेज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पॉलीटेक्निक कालेज में मैकेनिकल ट्रेड आरम्भ करने तथा लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले छात्रावास के निर्माण की भी घोषणाएं की। बनीखेत में अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान राज्य में 7 पॉलीटेक्निक संस्थान तथा 38 नए औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगारोन्मुखी बनाने तथा उन्हें उनकी रूचि के  पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पॉलीटेक्निक अथवा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र समय की आवश्यकता है और राज्य सरकार इस दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रही है। 

परिवहन मंत्री श्री जी.एस. बाली ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान खोले गए तकनीकी संस्थानों का ब्यौरा देते हुए कहा कि इन संस्थानों के अलावा बिलासपुर में 120 करोड़ रुपये की लागत से हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज तथा सोलन जिले के बद्दी में केन्द्रीय प्लास्टिक प्रौद्योगिकी संस्थान खोले जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने श्री जी.एस. बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी तथा श्रीमती आशा कुमारी के साथ चम्बा जिले के सरोल में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिलेनियम पॉलीटेक्निक कालेज का भी लोकार्पण किया। दोनों पॉलीटेक्निक का निर्माण हिमुड़ा द्वारा किया गया है।श्री वीरभद्र सिंह ने चम्बा साहू सड़क पर केहलाला नाला पर 1.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल का भी लोकार्पण किया। इस पुल के निर्माण से गौरी, किदी, रायन, पालियूर और पधर पांच ग्राम पंचायतों की 10 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।राज्य युवा काग्रेस के अध्यक्ष श्री विक्रमादित्य सिंह, हि.प्र. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र भारद्वाज, हि.प्र. राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री केवल सिंह पठानिया, जिला परिषद के अध्यक्ष श्री धर्म सिंह पठानिया, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री ब्रह्मा नन्द ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष श्री नीरज नैय्यर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra Singh , GS Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD