Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

खिसियाहट छिपाने को सस्ती राजनीति पर उतरे आप नेता-प्रेम सिंह चंदुमाजरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Oct 2016

Last updated on: Oct 17, 2016, 00:00 IST

पंजाब में अपने ही शीर्ष नेताओं और आम लोगों के हाथों मुंह की खाने के बाद आम आदमी पार्टी अब शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस गठबंधन का आरोप लगा कर अपनी खिसियाहट छिपाने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अकाली नेता प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदुमाजरा ने कहा है कि आप के स्टेट कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर समेत आधा दर्जन से ज्यादा जिला प्रधानों के पार्टी छोडऩे और दिल्ली में कई स्कैंडलों और घोटालों के आरोप से बुरी तरह घिर चुकी आप पंजाब में अपनी सबसे बुरे दौर में है। पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए चंदुमजारा ने कहा कि 2014 में चुनाव जीतने वाले आप के आधे सांसद आज पार्टी से बाहर हो चुके हैं। आप को इससे गहरा सदमा पहुंचा है। इससे पार्टी की हताशा का आलम यह है कि इस सदमे से उबरने के लिए पार्टी नेता आज कांग्रेस और अकाली दल पर आप को हराने के लिए गठबंधन करने का हास्यास्पद आरोप लगाने लगे हैं।पंजाब के दो कट्टर विरोधियों कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेंदर सिंह और पंजाब के मुखयमंत्री प्रकाश सिंह बादल के गठजोड़ का बयान देकर आप ने अपनी बहुत छोटी बात कही है। इतना ही नहीं अपनी बात को साबित करने के लिए आप ने कैप्टन अमरेंद्र के मुखयमंत्री आवास पर दिए धरने को गठबंधन का ही कदम बताया है। 

मुखयमंत्री के विरोधियों को दिए आतिथ्य पर ही सवाल उठाते हुए आप नेताओं ने कहा है कि धरने के दौरान कांग्रेसी नेताओं को चाय पानी पेश करने को आप ने गठबंधन से जोड़ दिया। चंदुमाजरा ने कहा कि मुखयमंत्री प्रकाश सिंह बादल की लोकतांत्रिक मूल्यों के सममान और आतिथ्य सत्कार की भावना को केजरीवाल जैसे लोग कभी भी समझ नहीं सकते।चंदुमाजरा ने कहा कि गुजरे 60 बरसों में शिरोमणि अकाली दल का कांग्रेस से कोई गठजोड़ हुआ है और न ही अगले 60 बरसों तक हो ही सकता है। कांग्रेस सिख और पंजाब विरोधी है और शिरोमणि अकाली दल पंजाब विरोधियों के साथ गठजोड़ सपने भी नहीं सोच सकता। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पर कांग्रेस के साथ गठबंधन का आरोप लगाने से पहले आप को याद रखना चाहिए कि दिल्ली में कांग्रेस ने ही आम आदमी पार्टी के साथ पहला गठबंधन किया था। असल में उस समय दोनों दल अपने अपने मतलब के लिए एक दूसरे से जुड़े। कांग्रेस का आप से गठबंधन का मकसद पूर्व मुखयमंत्री शीला दीक्षित को जेल जाने से बचाना था और आप का मकसद सत्ता में आना था। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस से इसी तरह के दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार की उममीद की जा सकती है। जबकि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का चट्टान की तरह मजबूत साथ पिछले 56 बरसों का है।  

 

Tags: Prem Singh Chandumajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD