Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रधानमंत्री ने ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को 85वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Oct 2016

Last updated on: Oct 15, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को 85वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "सभी भारतीयों की सोच में शामिल हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।"अपनी असाधारण सेवा के लिए कलाम को 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। वह 25 जुलाई, 2002 को भारत के 11वें राष्ट्रपति बने और 25 जुलाई, 2007 तक इस पद पर कार्यरत रहे।'विंग्स ऑफ फायर', 'इग्नाइटिड माइंड्स : अन्लीशिंग द पावर विदिन इंडिया' और 'इंडिया 2020' के लेखक कलाम एक अच्छे वक्ता और लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे, खासकर बच्चों के लिए। 

वह हमेशा बच्चों को बड़े सपने देखने और जीवन में बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते थे।कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 में तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। 27 जुलाई, 2015 को आईआईएम शिलांग में एक व्याख्यान के दौरान हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया था।कलाम ने भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएलवी-3) को विकसित करने में परियोजना निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसने जुलाई, 1980 में रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। इसके बाद देश अंतरिक्ष क्लब का एक विशिष्ट सदस्य बन गया।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD