Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पर्रिकर राजनीतिक फायदे के लिए सेना की उपलब्धि का अपमान कर रहे :दिलीप पांडे

दिलीप पांडे
दिलीप पांडे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Oct 2016

Last updated on: Oct 12, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर भारतीय सेना की उपलब्धियों का दुरुपयोग करने तथा सेना की विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया। आप नेता दिलीप पांडे ने कहा, "यदि आप (पर्रिकर) भारतीय सेना के इतिहास को नजरअंदाज करते हैं और सेना के पराक्रम के बदले खुद की और प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हैं, तो सेना की उपलब्धि का इससे बड़े अपमान का और कोई उदाहरण नहीं हो सकता।"पर्रिकर द्वारा मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक्स का सबसे ज्यादा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने के बयान के बाद पांडे की यह टिप्पणी सामने आई है।उन्होंने कहा, "वह पर्रिकर जी ही थे, जिन्होंने कुछ दिनों पहले एक बयान में कहा था कि उन्होंने (भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार) ही सेना को उसकी क्षमता का अहसास कराया था। 

वह भूल गए हैं कि भारतीय सेना ने ही सन् 1948, 1965, 1971 तथा कारगिल युद्ध (1999) में दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे।"आप नेता ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 28 सितंबर को भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही भाजपा मुद्दे का राजनीतिकरण करने में लगी है।पांडे ने कहा कि भाजपा पर सवाल उठाने का मतलब भारतीय सेना पर सवाल उठाना नहीं है।उन्होंने कहा, "लेकिन भाजपा यही प्रदर्शित करने का प्रयास कर रही है। मैं इस बात को दोहराना चाहता हूं कि आप ने भारतीय सेना पर कभी सवाल नहीं उठाए। लेकिन सेना की उपलब्धि तथा उसके पराक्रम का राजनीतिक फायदे के लिए दुरुपयोग सही नहीं है।"पांडे ने कहा, "पर्रिकर ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक्स का श्रेय सेना के अलावा राजनीतिक नेतृत्व को भी जाता है। मैं उन्हें यह स्मरण कराना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश तथा गोवा में लगे बड़े-बड़े पोस्टरों में भारतीय सेना का कहीं नाम तक नहीं है।"उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से रक्षा मंत्री भारतीय सेना की गौरान्वित करने वाली विरासत का अपमान कर रहे हैं।

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD