Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

इलैक्ट्रिक बस चलाने वाला पहला राज्य बना हिमाचल : जी.एस. बाली

मनाली-रोहतांग रूट पर इस अत्याधुनिक बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, मनाली-दिल्ली-जयपुर के लिए भी रवाना की स्कैनिया की अत्याधुनिक बस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 04 Oct 2016

Last updated on: Oct 04, 2016, 00:00 IST

परिवहन, खाद्य आपूर्ति और तकनीकी शिक्षा मंत्री जी.एस. बाली ने मंगलवार को मनाली में रोहतांग के लिए अत्याधुनिक इलैक्ट्रिक बस और मनाली-दिल्ली-जयपुर रूट पर चलने वाली अत्याधुनिक स्कैनिया बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्थानीय लड़की आकृति के हाथों रिबन कटवाकर इन दोनों बस सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बाली ने बताया कि हिमाचल प्रदेश इलैक्ट्रिक बस चलाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रदेश के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। परिवहन मंत्री एचआरटीसी और कंपनी के अधिकारियों के साथ इलैक्ट्रिक बस में बैठकर कोठी तक गए और इसका अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि गोल्ड स्टोन कंपनी की यह बस ट्रायल के तौर पर मनाली-रोहतांग रूट पर चलाई जाएगी। यह 24 सीटर बस एक बार चार्ज करने के बाद 200 किलोमीटर तक चल सकती है। 

ट्रायल के दौरान एचआरटीसी की तकनीकी समिति इसकी बारीकी से जांच करके अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि गोल्ड स्टोन कंपनी के अलावा छह अन्य कंपनियों की ओर से भी इलैक्ट्रिक बसों के प्रस्ताव आए हैं। सरकार शीघ्र ही निविदाएं आमंत्रित करके रोहतांग के अलावा प्रदेश के अन्य भागों में भी ये बसें चलाएगी।बाली ने बताया कि मनाली-जयपुर रूट पर अत्याधुनिक स्कैनिया बस चलाई गई है। इस रूट पर बस चलाने की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। एचआरटीसी ने स्कैनिया बस चलाकर एक और नई पहल की है। इससे यात्रियों को अत्याधुनिक परिवहन सुविधाएं मिलंगी।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मनाली ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, आरटीओ आरके ठाकुर, एचआरटीसी के सीजीएम व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: GS Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD