Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल, घरेलू सत्र के बीच 15 दिनों का अंतराल संभव नहीं : अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 03 Oct 2016

Last updated on: Oct 03, 2016, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और घरेलू सत्र के बीच 15 दिनों का अंतराल रखना संभव नहीं है। अनुराग ने कहा कि अगर आर.एम. लोढा समिति की इस सिफारिशों को लागू किया गया, तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। 'स्पोर्टस्टार' पत्रिका की ओर से 'इंडिया 500 टेस्ट' पुस्तक के विमोचन के अवसर पर संबोधित करते हुए अनुराग ने कहा कि ऐसे  में आईपीएल का आयोजन नहीं किया जा सकता।अनुराग ने कहा, "अगर आप आईपीएल की समयसूची पर नजर डालें, तो समझ पाएंगे कि ऐसे परि²श्य में इस खेल का आयोजन संभव नहीं। क्या आप सैकड़ों करोड़ों रुपये का नुकसान करना चाहते हैं।"बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड की ओर से कमाए जाने वाले धन का कुछ हिस्से से पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों का भुगतान किया जाता है। अनुराग ने इस बात को दोहराया कि लोढा समिति के 15 दिन के अंतराल के सुझाव के कारण बीसीसीआई महात्मा गांधी की जयंती से घरेलू सत्र की शुरुआत नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को दिन-रात टेस्ट क्रिकेट के आयोजन तथा छोटे केंद्रों में टेस्ट मैचों की मेजबानी के बारे में चर्चा करनी होगी। 

 

Tags: Anurag Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD