Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अरविन्द केजरीवाल ने आप की सरकार बनने पर ‘छापेमारी राज’ से मुक्ति का किया वायदा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 Sep 2016

Last updated on: Sep 25, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्य मंत्री और आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल रविवार को जालंधर में इस बात का ऐलान किया कि 2017 में पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद ‘छापेमारी राज ’ का अंत कर दिया जाएगा। महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके मुख्य मेहमान के तौर पर लोगों को संबोधन करते केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार के बाद व्यापारियों और कारोबारियों पर छापे मारने बंद कर दिए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि, ‘‘हमने यह महसूस किया है कि छापेमारी भ्रष्टाचार को खत्म करने की बजाए और बढ़ावा देता है। इसके साथ सरकार को भी कर का घाटा पड़ता है। इस लिए यह अत्यंत जरूरी है कि सरकार को छापेमारी राज खत्म कर देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस नीति के द्वारा इंस्पैक्टर सरकारी खजाने की जगह अपनी, जेब भरने की तरफ अधिक ध्यान देते हैं। 

केजरीवाल ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनी तो उस समय महीने में करीब 150 छापे पड़ते थे। आप ने इस को संपूर्ण तौर पर बंद कर दिया और ऐसी स्थिति में जहां विभाग के पास पूरे सबूत होने कि किसके खिलाफ छापेमारी करनी है की सूरत में ही छापा मारा जाता है। केजरीवाल ने कहा कि व्यापारियों और कारोबारियों ने उनको बताया है कि इनकम टैक्स विभाग काले धन का लक्ष्य पूरा करने की नीयत से देश भर में छापेमारी कर रहा है। ‘‘छोटे व्यापारियों पर छापे मारने की बजाए इनकम टैकस विभाग को विजय मालीया के घर छापे मारी करनी चाहिए, मुझे आशा है कि उनका 7,000 करोड़ का लक्ष्य पूरा हो जाएगा ’’ केजरीवाल ने कहा। उन्होंने कहा कि धनाढ्य घरानों को लूटने के लिए छुट दी हुई है जिस से सरकार का काले धन सम्बन्धित गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

पंजाब में नशों की समस्या का जिक्रकरते केजरीवाल ने कहा कि हमें पंजाब में से इस को खत्म करना पड़ेगा और इसके खात्मे के बाद नशा छोड़ चुके नौजवानों को नौकरियों की जरूरत होगी जिसको उद्योग वर्ग पूरा करेगा। इस तरीके से वह नौजवान दोबारा नशों की दलदल में नहीं फंसेंगे। केजरीवाल ने कहा कि किसी समय बीजेपी को व्यापारी वर्ग की पार्टी कहा जाता था परंतु आम आदमी पार्टी की व्यापारी समर्थकी नीतियों के कारण आप अब व्यापारी वर्ग की सब से चहेती पार्टी बन गई है। आप ने दिल्ली में व्यापारियों के बिना बोले ही अनेकों वस्तुओं पर वैट 12.5 प्रतिशत से घटा कर 5 प्रतिशत कर दिया है। इस मौके उनके साथ पंजाब मामलों के इंचार्ज संजे सिंह, संसद मैंबर भगवंत मान और साधू सिंह, सूबा कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच (घुग्गी), लीगल सेल के इंचार्ज हिम्मत सिंह शेरगिल और पूर्व एम.पी. जगमीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे।  

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD