Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बेअदबी की घटना को लेकर सिख संगतों के धरने में शामिल हुए जगमीत बराड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 Sep 2016

Last updated on: Sep 25, 2016, 00:00 IST

जालंधर में अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ शामिल होने के बाद स. जगमीत सिंह बराड़ स्थानीय सिख समाज के सदस्यों द्वारा कपूरथला चौक में लगाए धरने में शामिल हुए।इस धरने का नेतृत्व धामक व सामाजिक नेताओं द्वारा गत दिवस जालंधर में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना के खिलाफ रोष जताते हुए किया जा रहा है, जहां शेर सिंह कालोनी के निकट नहर से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के फटे पन्ने बरामद किए गए थे।बराड़ समेत कई धार्मिक  व सामाजिक नेता धरने में शामिल हुए और इस अवसर पर भावनात्मक भाषण में उन्होंने कहा कि बार-बार हो रही बेअदबी की घटनाएं साजिश के तहत की जा रही हैं, ताकि 2017 के चुनावों से पहले वोटरों को बांटा जा सके। इन घटनाओं के पीछे सत्ताधारी अकालियों का दिमाग चल रहा है, जो आखिरी उम्मीद के रूप में धर्म के नाम पर वोटरों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सरकार बरगाड़ी व बहबल कलां के आरोपियों की पहचान करने में भी नाकाम साबित हुई है और खबरों के मुताबिक एक बार फिर से अज्ञात व्यक्तियों ने यह गुनाह किया है। लेकिन पंजाब के लोगों ने आरोपी पहचान लिए हैं, अकाली सरकार आरोपी है, रेत/बजरी माफिया आरोपी है, नशा माफिया आरोपी है। अब ये ऐसा अपनी आखिरी चालाकी के रूप में कर रहे हैं।इस अवसर पर मौजूद लोगों को अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ये अब आपके पास आएंगे और कहेंगे कि पंथ को वोट डालो, पंथ को खतरा है। लेकिन आप इनके धोखे में न आना, हां हमारा पंथ खतरे में है, उसे बचाए जाने की जरूर है, लेकिन उसे अकालियों व उनकी धर्म और बांटने की सियासत से खतरा है। उन्हें आपको बांटने न दें। उन्हें गुरू के लिए आपकी भावनाओं व प्यार का इस्तेमाल न करने दें। हमें एकजुट होकर इन अखौती पाखंडी पंथ के ठेकेदारों को हटाना चाहिए और पंजाब व सिखवाद को इन अपराधियों के हाथों से बचाना चाहिए।वह सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पुलिस की जानबूझकर और साजिश के तहत असफलता पर बरसे और कहा कि यदि सुखबीर की बस किसी का कत्ल करती है, ये ड्राइवर को नहीं ढूंढ पाते, यदि सुखबीर के गुंडे किसी को पीटते हैं, ये उस व्यक्ति को नहीं ढूंढ पाते, जब हमारे गुरू पर हमला किया जाता है, ये आरोपी को नहीं ढूंढ पाते, जब संतों पर हमला किया जाता है, ये कातिलों को नहीं ढूंढ पाते। लेकिन जब लोग सुखबीर की बसों पर अपना गुस्सा निकालते हैं, पुलिस कुछ ही घंटों में सभी के परिवारों को गिरफ्तार कर लेती है।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD