Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

बंजार की सड़कों के लिए 28 करोड़ की डीपीआर: कर्ण सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 22 Sep 2016

Last updated on: Sep 22, 2016, 00:00 IST

आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों से जोड़ने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वीरवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के गांव देउठा में जनसभा को संबोधित करते हुए कर्ण सिंह ने बताया कि अभी तक बंजार विस क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के लिए 28 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पडे़चा-डिम्मरचाहड़ी सड़क के लिए 2.98 करोड़, सैंज-मणिमशासी सड़क 4.75 करोड़, सिधवां-घोड़ीगाड़-थानीचेहड़ सड़क 8.28 करोड़ और देवगढ़ सड़क के लिए 5.53 करोड़ की डीपीआर तैयार करके केंद्र सरकार को भेजी गई है। इनके अलावा नाबार्ड के माध्यम से सपागणी-कांडा सड़क के लिए 3.44 करोड़ और गड़सा-दियार वाया सिमारीघुंघरी सड़क की टारिंग के लिए भी 3.03 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम एमआर भारद्वाज, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केके शर्मा, बंजार ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, टीसी महंत, मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, ब्लाक युकां अध्यक्ष भोपाल ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Karan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD