इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जो वायदे किए थे उनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम मनोहर लाल सेल्फी लेना छोड़ कर देश व प्रदेश के हितों को लेकर सोचे। आज किसान, मजदूरी, व्यापारी सरकार से तंग है। भाजपा को आज सिर्फ सोच बडे-बडे पूंजीपति लोगों को लाभ पंहुचाने की है। छोटे व्यापारी, किसान, मजदूर को लेकर केंद्र, प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। वे आज उचाना हल्के के गांव बड़ौदा में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। करनाल रैली का लोगों को इनेलो सांसद ने न्योता दिया। सोमवार को बड़ौदा, काकड़ोद, दुर्जनपुर, घसो, करसिंधू, छातर सहित एक दर्जन गांवों के दौरे किए। इनेलो सांसद ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी अब भारतीय जनता पार्टी न होकर भारतीय जातिवादी पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जहां मौका मिलता है वहीं वोटों की खातिर धर्म व जाति के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाने का काम कर रही है और देश को मजबूत करने के लिए समाज को लोगों को संगठित करने की बजाय उनके बीच आपस में मतभेद पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि हर हिंदूस्थानी आज भाजपा के जातिवादी चरित्र से पूरी से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि उचाना हलका पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का हलका है। इसलिए हलके के लोगों को चाहिए कि वे घर-घर जाकर लोगों को रैली का न्योता दे। यहां से लोगों की कमी नहीं होगी बल्कि साधनों की कमी हो सकती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कलीराम पटवारी, युवा जिलाध्यक्ष विश्ववीर नंबरदार, शमशेर नगूरां, बलराज नगूरां, अािद मौजूद रहे।
खटकड़ गांव में जब सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार पेपर 25 तारीख के करके युवाओं को रोकना चाहती है तो एक बुजुर्ग ने भीड़ में खड़ा होकर कहा की बेटा म्हारै तो पेपर कौनी, किमे कर ले या भाजपा हम तो करनाल रैली में जावागें। यहां पर जब दुष्यंत चौटाला महिलाओं के बीच पहुंचे तो बुजुर्ग महिलाओं ने ठेठ हरियाणवीं भाषणा में पूछा बेटा तेरा दादा, बाबू ठीक सै कै, सांसद ने कहा कि वो उनसे मिलकर आए है वो ठीक है। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का हाल-चाल जानने के लिए बड़ौदा गांव में हरी पगड़ी पहने बुजुर्ग ने सांसद की गाड़ी रूकवा ली। बुजुर्ग ओमप्रकाश चौटाला के हाल-चाल पूछने के दौरान भावुक हो गया। सांसद ने कहा कि दादा ने कहा कि सभी बुजुर्गों को कहें वो गांव-गांव जाकर रैली में अधिक से अधिक लोगों को लेकर आए। लोगों से सीधा संवाद ठेठ हरियाणवीं में करते हुये सांसद ने पूछा फसल-बाड़ी ठीक सै कै, ग्रामीणों ने कहां हां, सांसद ने कहा कि राम तो इस बार राजी सै पर यू राज राजी कौनी सै। बाजरा का भाव तय किया है लेकिन सरकारी खरीद अब तक शुरू नहीं हुई है। जब बाजारा मंडी में बिक चुका होगा तब बाजरा की खरीद शुरू होगी। सरकार की किसान, छोटा व्यापारी को लेकर मंशा ठीक नहीं है। आज प्रदेश में भाजपा की रैली के ये हालात है कि सरपंचों को ग्रांटों का लालच देकर रैलियों में भीड़ जुटाने की कोशिश की जाती है। जितनी भीड़ भाजपा की रैली में हो रही हे उतनी इनेलो की जिलास्तरीय बैठकों में हो जाती है।
इसी बीच जींद में इनेलो सांसद ने कहा कि 25 सितंबर को जननायक ताऊ देवीलाल के जन्मदिन को हर इनेलो कार्यकर्ता त्योहार की तरह मनाता है। जिस प्रकार होली, दीपावली, दशहरा, ईद मनाने के लिए लोगों में चाव होता है, उसी प्रकार ताऊ देवीलाल के जन्मदिन को मनाने के लिए लोगों में बहुत चाव तथा जोश होता है। इनेलो की 25 सितंबर की होने वाली करनाल रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे तथा इस त्योहार को मनाएंगे। दुष्यंत चौटाला जींद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इनेलो सांसद ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों को एकजुट होकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीदे आजम भगत सिंह के नाम पर रखवाना चाहिए। राजकुमार सैनी के इस बयान पर कि इनेलो की रैली में पव्वा पीने वाले लोग जाएंगे तो दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजकुमार सैनी यह बयान बौखलाहट में दे रहे हैं क्योकि इनेलो का वर्कर चौधरी देवीलाल के प्रति समर्पित है।
पाकिस्तानी गतिविधियों पर सांसद ने कहा कि वे पिछलो दिनों कश्मीर में गए थे और सेना के आधिकारियो से भी मिले थे, जिससे महसूस हुआ कि केंद्र सरकार पाकिस्तान की गतिविधियों पर कोई भी रूचि नहीं ले रही क्योकि केंद्र सरकार सिर्फ ब्यानबाजी ही करती है न कि कोई कार्रवाई। केंद्र सरकार का इस मुद्दे को लेकर चेहरा साफ दिखाई नहीं देता। जब तक केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं होती, तब तक पाकिस्तान अपनी हमले की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में कायम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने दो साल केवल बातों ही बातों में गुजार दिए। अब समय है पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने का। उन्होंने जाट आरक्षण आंदालल के दौरान हुई हिंसा पर कहा कि यह प्रदेश सरकार की गलतियों का नतीजा है और अब प्रदेश सरकार उसकी भरपाई सरपंचों से जबरन वसूली करके कर रही है। कलायत के विधायक जयप्रकाश पर निशाना साधते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल चौधरी देवीलाल के पगड़ी बदल भाई रहे हैं और रैली में आना उनका अधिकार है और जयप्रकाश को खुद सोचना चाहिए कि वे भी चौधरी देवीलाल की उंगली पकडक़र कर राजनीति में आए हैं और उन्हें चाहिए कि वे भी अपने राजनैतिक गुरु जी की रैली में पहुच कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करें। इस मौके पर इनेलो के जिला प्रधान कलीराम पटवारी, विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, दयानंद कुंडू, सुभाष देशवाल, कुलदीप गिल, दरबारा देशवाल, विकास सिहाग, कैप्टन रणधीर सिंह चहल, आजाद ढुल, अनुराग खटकड़, सतीश पिंडारा, विश्ववीर नंबरदार, कुलबीर चहल, यादवेंद्र खर्ब, दलबीर खटकड़, सोनू गुलिया, भुवन गिरी, गुरदीप सांगवान भी मौजूद थे।