Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कुनबे की लड़ाई में उलझी सपा सरकार : राज बब्बर

राज बब्बर
राज बब्बर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा-गौतमबुद्ध नगर , 18 Sep 2016

Last updated on: Sep 18, 2016, 00:00 IST

उप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश के सत्तासीन दल पर पिछले पांच दिनों से चल रही गतिविधियों पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार कुनबे की लड़ाई में उलझ गई है। उन्होंने कहा कि इसका फायदा किसी पार्टी को नहीं प्रदेश की जनता को होगा। एक अच्छी सरकार का गठन होगा। पार्टी की '27 साल यूपी बेहाल' जनजागरण यात्रा के तहत रविवार को नोएडा पहुंचे राज बब्बर ने एक जनसभा में कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ विकास किया। 2017 में सरकार बनी तो फिर सिर्फ विकास होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इंडस्ट्री लगाने के लिए नोएडा में किसानों से जमीन ली और लगाई भी। लेकिन अन्य सरकारों ने नोएडा से सिर्फ पैसे ही लूटे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता को जाति-धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत में हिंदू-मुसलमान एक हैं। दोनों के बीच कोई बंटवारा नहीं। दोनों ने देश के लिए कुर्बानी दी है। यही हाल उत्तर प्रदेश का है। यहां भी हिंदू मुसलमान एक हैं। कांग्रेस सरकार बनी तो पूरा प्रदेश नोएडा-ग्रेटर नोएडा जैसा होगा। सलमान खुर्शीद ने कहा कि कश्मीर में 17 जवानों के शहीद होने का दुख है। भाजपा कश्मीर समस्या पर हमसे परामर्श नहीं लेती। हम हर समस्या के लिए सरकार का साथ देने को तैयार हैं। यात्रा में प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी आदि भी शामिल रहे। 

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD