Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चाचा को संगठन के काम में पूरा सहयोग दूंगा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Sep 2016

Last updated on: Sep 17, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्र्दशन कर रहे अपने समर्थकों को नसीहत देते हुए कहा कि वे किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न करें। उनके सामने विधानसभा चुनाव जैसी बड़ी चुनौती है, इसीलिए उनको जनता के बीच जाना चाहिए। अखिलेश ने यह भी कहा कि चाचा (शिवपाल यादव) को उनका पूरा सहयोग मिलेगा। लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित बंगला नंबर 5, यानी मुख्यमंत्री आवास में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा, "चाचा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, उन्हें बधाई देने गया था। उनको नई जिम्मेदारी मिली है, मेरा पूरा सहयोग उनको मिलेगा।"अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि किसी तरह का कोई विरोध नहीं होना चाहिए और न ही विरोध के तौर पर कोई बैनर, पोस्टर और होर्डिग दिखाई देनी चाहिए। सभी को बूथ पर जाकर काम करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने चार साल में जनता के लिए बहुत काम किए हैं। विरोधी भी इस बात से खुश हैं कि समाजवादियों के बीच झगड़ा चल रहा है। वे पहले से प्रचार में आगे हैं, इसीलिए कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बतानी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादियों की ताकत ही उनका संगठन है। नौजवानों के सामने बड़ी चुनौती आने वाली है। उनको एक बार फिर सरकार बनाने के लिए अग्निपरीक्षा से होकर गुजरना है। उन्होंने हालांकि दावा किया कि अगली सरकार भी सपा की बनेगी। अखिलेश ने कहा, "जब पहले कुछ नहीं किया था, तब जनता ने भारी बहुमत से जिताया था। अब तो हमारे पास बहुत सारी उपलब्धियां हैं। उनको लेकर जनता के बीच जाएंगे और बताएंगे कि सपा ने चुनावी वादे पूरे कर दिए हैं और अब नए इरादे हैं।"

अखिलेश ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने जो वादे नहीं किए थे, वे भी पूरे करके दिखा दिए। मेट्रो चलाने का वादा नहीं किया था। समाजवादी पेंशन का वादा नहीं किया था, लेकिन यह सब करके दिखा दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह खुद भूल गए हैं कि वह पार्टी के यूथ संगठनों के राष्ट्रीय प्रभारी भी हैं। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा, "ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए केंद्र सरकार से मदद की उम्मीद थी, लेकिन नहीं मिली। अपने महत्वपूर्ण परियोजनाओं की रफ्तार धीमी कर हमने किसानों को मुआवजा दिया।"अखिलेश ने इस दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि 4 अक्टूबर को वह कानपुर में मेट्रो का शिलान्यास करेंगे।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD