Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री ने मोहाली हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरूआत को एतिहासिक कदम बताया

मोहाली हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से लोगों के साथ किया बड़ा वादा पूरा हुआ - सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस ए एस नगर (मोहाली) , 15 Sep 2016

Last updated on: Sep 15, 2016, 00:00 IST

मोहाली हवाई अड्डे से प्रथम अंतर्राष्ट्रीय उड़ान को एक एतिहासिक कदम बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि यह पंजाब को हवाई संपर्क का केन्द्र बनाने की तरफ एक अह्म कदम है जिससे दुनियाभर में रह रहे पंजाबियों को बड़ा लाभ होगा। आज स्थानीय हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह बहुत गर्व व संतोषजनक बात है कि पंजाब उत्तरी भारत में एक छोटा राज्य होने के बावजूद दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला प्रथम राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि मोहाली में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राज्य में अमृतसर के बाद दूसरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडृडा है जोकि राज्य सरकार के लगातार  प्रयासों के फलस्वरूप अस्तित्व में आया है। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें आरंभ होने के साथ राज्य का संपर्क दुनियाभर के साथ बन जाएगा जिसके साथ आर्थिकता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री श्री अशोक गजपति राजू का  धन्यवाद करते हुए कहा कि यह एन डी ए सरकार द्वारा दुनियाभर में रह रहे पंजाबियों के लिए विलक्षण तोहफा है जिसके साथ वह अपनी जड़ों के साथ ओर बढिय़ा ढंग से जुडऩे के समर्थ हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हवाई अड्डा राज्य में औद्योगिकीकरण को प्रोत्साहन देने के लिए अह्म भूमिका निभाएगा इसके साथ पंजाब पूंजी निवेश आकर्षित करने वाले सबसे प्राथमिक राज्य के रूप में सामने आएगा और दुनियाभर के  प्रमुख उद्योगपति यहां बड़े स्तर पर निवेश करेंगे। स.बादल ने कहा कि मोहाली से अंतर्राष्ट्रीय संपर्क पैदा होना इस कारण भी बहुत अह्म है क्योकि यह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों को भी दुनियाभर के साथ जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की कमी कारण उत्तरी राज्यों के बड़ी संख्या में यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें पकडऩे के लिए दिल्ली जाना पड़ता था जिससे ना केवल इन यात्रियों को परेशानी होती थी बल्कि उनका समय, धन व ऊर्जा भी बड़े स्तर पर व्यर्थ जाती थी।पंजाब के उप-मुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मोहाली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवाएं आरंभ हो जाने से पंजाब सरकार द्वारा पंजाब वासियों के साथ किया बड़ा वादा पूरा हो गया है। उन्होंने इस मौके को एतिहासिक बताते हुए कहा कि मोहाली से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू हो जाने से आई टी क्षेत्र और पंजाब के पर्यटन उद्योग में तेज़ी आएगी। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट का दुनियाभर में रह रहे पंजाबी भाईचारे को भी बड़ा लाभ होगा और विदेशी पंजाबी अब बिना परेशानी से अपने राज्य में रह रहे रिश्तेदारों को मिल सकेंगे व मातृ-भूमि के अधिक चक्कर भी लगा सकेंगे।

उप-मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि आज मोहाली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शारजाह के लिए आरंभ हुई उड़ान के साथ विश्व के अन्य देशों में भी उड़ानें शुरू करने का मार्ग आसान हो गया है व बहुत शीघ्र ही सिंघापुर समेत कई देशों की उड़ानें मोहाली से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि दुबई के लिए भी यहां बहुत शीघ्र ही सीधी उड़ान आरंभ की जा रही है। स.सुखबीर सिंह बादल ने जानकारी दी कि वह एक विकासमयी उद्योगपतियों के शिष्टमंडल को साथ लेकर स्वयं शारजाह जा रहे हैं ताकि वहां के उद्योगपतियों के साथ मिलकर पंजाब के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अधिक से अधिक निवेश लाया जा सके। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाने से राज्य के व्यापक क्षेत्र विशेषकर हौज़री, वूलन, कपड़ा व लुधियाना के साइकिल उद्योग को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त किसानों को भी मोहाली हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें आरंभ होने से बड़ा लाभ मिलेगा क्योंकि दुबई जैसे मुल्कों में एग्रो व खाने-पीने की वस्तुएं बड़े स्तर पर निर्यात की जाती हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय उड्डयन मंत्री श्री अशोक गजापति राजू का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर सिंचाई मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों, विधायक एन के शर्मा, राष्ट्रीय मामलों संबंधी मुख्यमंत्री के सलाहकार हरचरन बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस के संधू, प्रमुख शहरी उड्डयन विश्वाजीत खन्ना,मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गगनदीप सिंह बराड़, उपमुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह, उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवाड़ी व नगर निगम मोहाली के मेयर कुलवंत सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati , Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD