Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया

 

मुख्यमंत्री ने गुरमीत बेदी के कहानी संग्रह ‘सूखे पत्तों का राग’ का किया विमोचन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला (हिमाचल प्रदेश) , 15 Sep 2016

मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह ने शिमला में साहित्यकार  ‘गुरमीत बेदी’ के  कहानी संग्रह ’सूखे पत्तों का राग’ का विमोचन किया।  इस कहानी संग्रह में लेखक के अलग- अलग अनुभवों से उपजी 14 कहानियाँ हैं।  संग्रह की भूमिका जानी मानी कथाकार  व प्रसार भारती की पूर्व अध्यक्ष चित्रा मुदगिल ने लिखी है।मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह ने लेखक को बधाई दी और आशा व्यक्त की भविष्य में अपनी लेखनी से साहित्य जगत को समृद्ध करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार साहित्य व संस्कृति के सरंक्षण व संवर्धन के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है और उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों पर सरकार द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण कहलाता है और साहित्यकारों की रचनाएं समाज को नई दिशा देती हैं। ऊना में ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत गुरमीत बेदी की यह सातवीं पुस्तक है।  उनके 2 कहानी संग्रह, 3 व्यंग्य संग्रह, 1 कविता संग्रह और एक शोध पुस्तक प्रकाशित हुई हैं और उन्हें  कविता संग्रह ‘मौसम का तकाज़ा’ के लिए हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी अवार्ड सहित विभिन्न प्रदेशों व विदेशों के भी कई साहित्यिक पुरस्कार मिल चुके हैं।  हिमाचल की कला, संस्कृति पर भी गुरमीत बेदी ने अनवरत लेखन किया है। उनके तीन उपन्यास भी धारावाहिक रूप से प्रकाशित हुए हैं।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD