Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहम्मद अशरफ गनी ने अफगान-भारत कार्य बल का सुझाव दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Sep 2016

Last updated on: Sep 14, 2016, 00:00 IST

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने बुधवार को सुझाव दिया कि भारत-अफगान रणनीतिक रिश्ते को आगे ले जाने के लिए दोनों देशों की सरकारों और वाणिज्यिक संस्थाओं को मिलकर एक कार्यबल गठित करना चाहिए। गनी ने यहां कहा, "कार्यबल की बैठक दिसंबर में भारत में हर्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के दौरान हो सकती है।"गनी उद्योग संगठन, फिक्की, सीआईआई और एसोचैम की तरफ से संयुक्त रूप से आयोजित एक व्यापारिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। गनी इस समय दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं।गनी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर का आवंटन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में विश्वास का एक बयान है।"उन्होंने दोनों देशों की व्यापारिक संस्थाओं से आग्रह किया कि अगले पांच वर्षो में व्यापार एवं निवेश में 10 अरब डॉलर का एक लक्ष्य स्थापित कर अफगानिस्तान के प्रयासों में योगदान करें।

संपर्क के मुद्दे पर गनी ने कहा कि कार्गो उड़ानें काफी सक्षम हैं और इनके जरिए अफगानी सामानों को भारत में लाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि काबुल इस बारे में भी इच्छुक है कि नई दिल्ली अफगानिस्तान में सूखे पत्तन स्थापित करे। गनी ने कहा, "और चाय जैसे भारतीय उत्पादों को एक मूल्य श्रृंखला तैयार कर अफगानिस्तान लाया जा सकता है, जो सस्ता और टिकाऊ हो सकता है।"इस संबंध में इस वर्ष के प्रारंभ में भारत, ईरान और अफगानिस्तान ने चाबाहार त्रिपक्षीय पारगमन एवं व्यापार गलियारा समझौते पर हस्ताक्षर किया था। यह गलियारा पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए तीनों देशों के बीच सामानों का सुगम आवागमन सुनिश्चित कराएगा।

भारत ईरान के चाबाहार बंदरगाह को विकसित करने की परियोजना में 50 करोड़ डॉलर तक निवेश करेगा। यह बंदरगाह ओमान की खाड़ी के तट पर पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से 70 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है।चाबाहार बंदरगाह परिवहन एवं पारगमन गलियारा हिंद महासागर से अफगानिस्तान, मध्य एशिया और उसके आगे तक व्यापार मार्गो को जोड़ने में मदद करेगा।विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी सतत विकसित हो रही है और अब समय आ गया है जब दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश को अगले स्तर पर ले जाया जाए।

 

Tags: Narendra Modi , Ashraf Ghani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD