Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कश्मीर में हिंसा के पीछे सलाहुद्दीन, गिलानी : राम माधव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Sep 2016

Last updated on: Sep 10, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में वर्तमान अशांति के पीछे पाकिस्तान के आतंकवादी कमांडर सैयद सलाहुद्दीन का हाथ है और वह हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के माध्यम से घाटी में लोगों को भड़का रहा है। टेलीविजन चैनल इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में राम माधव ने कहा कि घाटी में दो महीने की लंबी अशांति के बावजूद प्रदेश में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) तथा भाजपा गठबंधन सरकार के बीच कोई मतभेद नहीं उभरा है।उन्होंने कहा कि सरकार बकरीद से पहले घाटी के हालात को सामान्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंगलवार को बकरीद का त्योहार है। 

राम माधव ने कहा, "पथराव रोकने की जरूरत है।" उन्होंने कश्मीर में आंदोलन को प्रायोजित करने का आरोप पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में यूनाइटेड जेहाद काउंसिल के कमांडर सैयर सलाहुद्दीन पर लगाया। उन्होंने कहा, "घाटी में जो भी हो रहा है उसका नेतृत्व सैयद सलाहुद्दीन कर रहा है और समाज के कुछ तबके उससे प्रभावित हैं। घाटी में गिलानी अभियान का नेतृत्व कर रहा है। इसमें कहीं कोई शक नहीं है। लेकिन असली सरगना सीमा पार में है।"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व नेता ने जम्मू एवं कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन में किसी भी प्रकार के मतभेद से इंकार किया। 

राम माधव ने कहा, "हमें मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा सरकार में भरोसा है। यह अपना छह साल का कार्यकाल पूरा करेगी।"सांसद मुजफ्फर बेग के मीडिया साक्षात्कारों का संदर्भ देते हुए माधव ने कहा कि पीडीपी नेता को मुद्दे को पार्टी के समक्ष उठाना चाहिए न कि उसके बारे में सार्वजनिक तौर पर बोलना चाहिए। मुजफ्फर बेग ने कहा है कि महबूबा को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि गठबंधन के एजेंडे का कार्यान्वयन नहीं हो रहा है।उन्होंने कहा कि कश्मीर के हालात निश्चित तौर पर परेशान करने वाले हैं और यह हम सब की चिंता का कारण है।

 

Tags: Ram Madhav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD