Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कश्मीर के सभी हितधारकों से बिना शर्त वार्ता शुरू हो : सीताराम येचुरी

सीताराम येचुरी
सीताराम येचुरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 05 Sep 2016

Last updated on: Sep 05, 2016, 00:00 IST

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को सरकार से अनुरोध किया कि कश्मीर में शांति के लिए वह अलगाववादियों सहित सभी हितधारकों से बिना शर्त वार्ता शुरू करे। वर्षो बाद करीब दो महीनों से कश्मीर हिंसक उपद्रवों से जूझ रहा है। येचुरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राज्य और केंद्र सरकार को अब राजनीतिक वार्ता को आगे बढ़ाना है। राजनीतिक वार्ता के बिना कोई हल नहीं निकलेगा। बिना शर्त सभी हितधारकों के साथ आपको राजनीतिक वार्ता शुरू करनी है।"सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कुछ नेता अलगाववादी नेताओं से मिलने गए थे, लेकिन उन्हें कोई तवज्जो नहीं मिला था। इसके एक दिन बाद येचुरी ने यह बात कही।निजी तौर पर मिलने गए सांसदों से अलगाववादियों ने बातचीत करने से इनकार कर दिया था। ये लोग दिल्ली से गए प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप उनसे मिलने नहीं गए थे।हुर्रियत नेताओं से मिलने की कोशिश करने वालों में येचुरी भी थे। उन्होंने कहा कि यह कोई अपमान नहीं है।

येचुरी ने कहा, "वे हमलोगों से मिले। केवल एक सैयद अली शाह गिलानी नहीं मिले। उन लोगों ने कश्मीर मुद्दे पर बातचीत करने से इनकार कर दिया।"कश्मीर दौरे के पहले दिन दिल्ली से गई टीम ने करीब 200 लोगों के 30 प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की, जिनमें प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियां भी शामिल थीं।गत आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद शुरू हुए प्रदर्शनों के बीच कई सप्ताहों से कश्मीर घाटी में तनाव व्याप्त है। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में कम से कम 74 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1200 लोग घायल हुए हैं।साल 2010 के बाद घाटी में पहली बार इस तरह का हिंसक उपद्रव हो रहा है। उस समय पुलिस और सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 120 लोग मारे गए थे।

 

Tags: Sitaram Yechury

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD