Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, राजा जेएनयू में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ उतरे

Uploads/2016/02/14/hin-news-06343047-165246882150e39cc750cfe5ff293162.jpg Uploads/2016/02/14/hin-news-06345255-e3c2b42909e8cdb0f8e92c55c4edb907.jpg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2016

Last updated on: Feb 13, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा सचिव डी. राजा ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का दौरा किया और देशद्रोह के आरोप में विद्यार्थियों पर की गई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जेएनयू परिसर में प्रशासनिक खंड के सामने लगभग 2000 लोग जमा हुए, जिसमें विद्यार्थी और शिक्षक शामिल थे। विरोध प्रदर्शन में विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी और अन्य विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की गई।

येचुरी ने कुमार को रिहा करने की मांग की और कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को हर हाल में परिसर छोड़ देना चाहिए।माकपा ने एक ट्वीट में कहा, "जेएनयू और अन्य जगहों पर संयुक्त संघर्ष के समर्थन में। प्रतिरोध और तेज होगा।"दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन और भाकपा-माले की वरिष्ठ नेता कविता कृष्णन ने भी पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया।जेएनयू छात्रसंघ ने सोमवार से विश्वविद्यालय में बंद की घोषणा कर रखी है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस विरोध प्रदर्शन के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया।एबीवीपी के सदस्यों ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए।

 

Tags: Rahul Gandhi , Sitaram Yechury

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD