Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री द्वारा शिमला के लिए शीघ्र हवाई सेवाएं बहाल करने का आग्रह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Aug 2016

Last updated on: Aug 30, 2016, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री अशोक गजपति राजू पुसापति से भेंट कर शिमला के लिए हवाई सेवाएं जल्द आरम्भ करने सहित राज्य हित के कई अन्य मामलों पर चर्चा की।उन्होंने विशेष तौर पर शिमला के लिए हवाई सेवाएं आरम्भ करने का मामला उठाते हुए कहा कि इस सन्दर्भ में कई बार आग्रह किया जा चुका है लेकिन भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि शिमला हवाई अड्डे का निर्माण 1987 में किया गया था और विभिन्न हवाई सेवाएं जैसे वायुदूत, जैक्सन, एयर डेकन और किंगफिशर सितम्बर, 2012 तक नियमित तौर पर यहां उड़ानें भरती रहीं।एयरपोर्ट प्राधिकरण की ओर प्रदेश की राजधानी को हवाई सेवा आरम्भ करने की इजाजत नहीं देने पर अप्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला हवाई अड्डे को चैड़ा करने का कार्य पूरा किया जा चुका है और अब यहां ए.टी.आर.-72  विमान को उतारने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप की मांग करते हुए उत्तर पूर्व राज्यों की तर्ज पर शीघ्र हवाई सेवाएं आरम्भ करने का आग्रह किया ताकि इस विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को हवाई सेवा प्रदान की जा सके।

श्री वीरभद्र सिंह ने गग्गल और कुल्लू हवाई अड्डों के सुदुढ़ीकरण का मामला भी उठाया और केन्द्रीय मंत्री का अवगत करवाया कि राज्य सरकार न्यूनतम ईंधन की सुविधा उपलब्ध करवा रही है तथा नागरिक उड्डयन ईंधन पर केवल एक प्रतिशत वैट वसूल किया जा रहा है जो देश में सबसे कम है। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवायेगा। देश में बेहतर क्षेत्रीय क्नैक्टिविटी प्रदान करने की केन्द्र सरकार की प्राथमिकता के मद्देनजर उन्होंने केन्द्र से उत्तर पूर्व की तर्ज पर हवाई सेवाओं का किराया कम करने का भी आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने श्री पुसापति को अवगत करवाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के लिए भारत सरकार के पर्यटन विभाग की स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत 100 करोड़ रुपये की एक परियोजना केन्द्र सरकार को सौंपी है। उन्होंने आग्रह किया कि इस प्रस्ताव पर शीघ्र विचार किया जाए ताकि योजना के अन्तर्गत राज्य को धनराशि मिल सके।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजापति राजू पूसापति ने हवाई अड्डा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को शीघ्र अधिसूचित होने वाली क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत शिमला को शीघ्र उड़ाने आरम्भ की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि देश के लोगों के हित में बेहतर हवाई सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए किसी भी राज्य के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा।भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आर.के. श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि प्रदेश में हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिक उड्डयन सचिव श्री आर.एन. चैबे ने कहा कि मंत्रालय क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना को शीघ्र आरम्भ करने का प्रयास कर रही है, ताकि देश के लोगों को बेहतर व सस्ती हवाई सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इस योजना के तहत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए आगे आएं ताकि हिमाचल प्रदेश को बेहतर हवाई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।मुख्यमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार श्री टी.जी. नेगी, हि.प्र. के नई दिल्ली स्थित आवासीय आयुक्त श्री ए.पी. सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh , Ashok Gajapathi Raju Pusapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD