Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तेलंगाना विधानसभा ने जीएसटी विधेयक की पुष्टि

के. चंद्रशेखर राव
के. चंद्रशेखर राव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 30 Aug 2016

Last updated on: Aug 30, 2016, 00:00 IST

तेलंगाना विधानसभा ने मंगलवार को वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विधेयक की पुष्टि कर दी। इस विधेयक को संसद ने इसी माह पारित किया है। दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से जीएसटी विधेयक (122वां संविधान संशोधन विधेयक 2014) की पुष्टि के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राज्य विधानसभा में विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने का स्वागत किया और कहा कि यह एक अच्छा दृष्टांत बनेगा। विधेयक की पुष्टि के लिए आहूत विशेष सत्र के लिए जैसे ही सदन में सदस्य जुटे, मुख्यमंत्री ने इसका प्रस्ताव पेश किया।उन्होंने कहा कि विधेयक को राष्ट्रपति की सहमति के लिए पेश करने से पहले देश के आधे राज्यों की विधानसभाओं की पुष्टि की जरूरत है।

उन्होंने सदन को बताया कि पूरे देश में एक समान कर प्रणाली लागू करने के लिए लाए गए इस विधेयक की नौ राज्य पहले ही पुष्टि कर चुके हैं। दुनिया के 150 देश इसी का पालन कर रहे हैं। राव ने कहा कि कोई भी राज्य अपना कर राजस्व जाने देने के लिए तैयार नहीं है और सभी राज्यों ने केंद्र से अपने हितों की रक्षा करने का आग्रह किया है। उन्होंने सदस्यों से कहा कि केंद्र ने भरोसा दिया है कि यदि जीएसटी लागू करने से राज्यों को राजस्व का कोई नुकसान होता है तो वह पांच साल तक उसकी भरपाई करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू होने से सेवा क्षेत्र का विस्तार होगा और राज्य को इससे लाभ होगा, क्योंकि सेवा कर में उसका 50 प्रतिशत हिस्सा होगा। राज्य में सेवाकर बढ़कर 35 प्रतिशत हो रहा है। 

राव ने सदन को यह भी बताया कि संविधान संशोधन विधेयक पारित करना सिर्फ प्रक्रिया की शुरुआत है, क्योंकि जीएसटी परिषद को सभी राज्यों के साथ विचार-विमर्श करके इसका तौर-तरीका और कर ढांचा तैयार करना होगा। उसके बाद ही उसे संसद में एक विधेयक के रूप में स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य दलों के सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री कादियम श्रीहरि ने प्रस्ताव पेश किया, जिसे दलगत भावना से ऊपर उठकर सदस्यों ने पारित कर दिया। 

 

Tags: K Chandrashekar Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD