Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

शहीदी दिवस 13 सितम्बर को शहीदों के परिवारों को सम्मानित करेगी सर्वखाप पंचायत

सरकार की वायदाखिलाफी पर भी हो सकता है बड़ा फैसला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक (हरियाणा) , 30 Aug 2016

Last updated on: Aug 30, 2016, 00:00 IST

आज गांव बोहर स्थित नान्दल भवन में जिला रोहतक, सोनीपत व झज्जर जिलों के खाप प्रधानों की एक अहम बैठक अहलावत खाप प्रधान चौधरी जय सिंह अहलावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी ने इस बात पर चिन्ता व्यक्त की गई कि सरकार आरक्षण के दौरान गिरफ्तार किये गये युवाओं को रिहा करने व मुकदमें समाप्त करने के वायदे को पूरा नहीं कर रही बल्कि हर रोज नई गिरफ्तारियों के लिए नोटिस जारी किये जा रहे हैं। सरकार की इस वायदाखिलाफी का समाज में गहरा रोष है। हाल ही में गठित किये गये अखिल भारतीय किसान आरक्षण संघर्ष मंच के प्रधान धर्मपाल हुड्डा ने कहा कि सरकार की यह वायदा खिलाफी सरकार को बहुत महंगी पड़ेगी क्योंकि सरकारें कभी भी झूठे वायदे या आश्वासन नहीं देती हैं। यदि 22 फरवरी को किये वायदे से सरकार वापिस हटती है तो यह सरकार के लिए बड़े शर्म की बात है। 

सर्वखाप पंचायत 13 सितम्बर को महम चौबीसी के चबूतरे पर बड़ा फैसला ले सकती है।इस अवसर पर 13 सितम्बर को शहीदी दिवस पर महम में सर्वखाप पंचायत द्वारा महम चौबीसी के चबूतरे पर शहीद सम्मान समारोह के आयोजन के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू करने के लिए अलग-अलग खाप प्रधानों को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गयी। इस अवसर पर सभी शहीदों के परिवारों व घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ ओलम्पियन साक्षी मलिक एवं विनेश फौगाट को भी सर्व खाप पंचायत की तरफ से सम्मानित किया जायेगा।इस अवसर पर महम चौबीसी प्रधान तुलसी ग्रेवाल, हुड्डा खाप प्रधान रामकरण हुड्डा, रोहतक खाप-84 के प्रधान हरदीप अहलावत, दहिया खाप प्रधान सुरेन्द्र दहिया, कादियान खाप प्रधान केदार कादियान, राठी रूहिल खाप प्रधान तस्वीर सिंह राठी, सरोहा खाप प्रधान रणधीर सिंह सरोहा, अठगामा प्रधान बलराज नान्दल, सुनारियां सतगामा प्रधान प्रकाश बुधवार, सांपला चौगामा से रणवीर आहल्याण, मलिक खाप प्रतिनिधि कैप्टन जगवीर मलिक, कुण्डू खाप प्रतिनिधि महावीर कुण्डू आदि सहित अनेक खाप प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

Tags: MIX HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD