Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 24 Aug 2016

Last updated on: Aug 24, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को विधानसभा में भाजपा के भारी हंगामे और धरने के बीच 25347 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास हो गया। हालांकि भाजपा के भारी हंगामे और नारेबाजी के चलते प्रश्नकाल स्थगित करना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष के कई बार अनुरोध के बावजूद भाजपा सदस्य वेल से नहीं हटे तो अध्यक्ष ने नारेबाजी, धक्का-मुक्की व शोर-शराबे के बीच अन्य कार्यवाही के साथ ही अनुपूरक बजट पास करा दिया।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हंगामा कर रहे भाजपा सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये लोग संसद घेरें, क्योंकि केंद्र सरकार राज्य को पैसा नहीं दे रही। 

विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही सुबह 11 बजे शुरू हुई वैसे ही भाजपा सदस्य वेल में आ गए। भाजपा ने बुलंदशहर कांड, सरकार द्वारा बिजली मुहैया न करा पाने और गन्ना किसानों का भुगतान नहीं होने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कुछ सदस्य अध्यक्ष की पीठ के करीब पहुंचने की कोशिश करने लगे। इस पर मार्शल ने उन्हें रोक दिया। भाजपा सदस्यों ने वेल में एजेंडे की कापियां उछालीं और सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते रहे। 

इस पर अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन की कार्यवाही 12.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 12.20 बजे कार्यवाही शुरू होने पर भाजपा सदस्य फिर हंगामा करने लगे। 

तभी मुख्यमंत्री सदन में पहुंचे तो भाजपा सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। वे लोग पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध करते हुए लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी, जैसे नारे लगाते रहे।संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने विरोध करते हुए कहा कि गलत आरोप हैं, किसी पर लाठीचार्ज नहीं हुआ। ये भाजपा कार्यकर्ताओं को बाहर छोड़ कर सदन में हंगामा कर रहे हैं। बाद में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने अन्य कार्यवाही निपटने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट को पास कराने की कार्यवाही शुरू की। बसपा के विरोध और भाजपा के हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पास कर दिया गया।इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 29 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD