Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी से ज्यादा विदेश यात्रा की थी : अमित शाह

अमित शाह
अमित शाह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 20 Aug 2016

Last updated on: Aug 20, 2016, 00:00 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की तुलना में कम विदेश यात्राएं की हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री विदेश यात्रा के दौरान ठीक से बोल नहीं पाते थे। शाह ने सिंह की चुटकी लेते हुए उन्हें मौनी बाबा कहा। उन्होंने यहां तक कहा कि मोदी के अधीन भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक गौरवपूर्ण स्थान मिला है।शाह ने गोवा भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "कमल नाथ ने एक बयान दिया था कि मोदी जी अक्सर विदेश जाते हैं। कमल नाथ को सच्चाई पता नहीं है। 

मनमोहन सिंह और मोदी के ढाई वर्षो के शासन को देखा जाए तो सिंह मोदी की तुलना में अधिक बार विदेश गए थे। कमल नाथ को यह पता नहीं है। उनकी गलती नहीं है, दरअसल हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मौनी बाबा थे, आप मौनी बाबा को जानते हैं?"शाह ने पूर्व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की कार्यप्रणाली का मजाक उड़ाते हुए कहा कि सिंह के अंतर्राष्ट्रीय दौरे ठंढे होते थे और वह अपने भाषणों में ठीक से बोल नहीं पाते थे।शाह ने कहा, "जब वह विदेश जाते थे, तो किसी को पता ही नहीं चल पाता था। न तो भारत में और न ही विदेश में किसी को उनके विदेश दौरों के बारे में पता चलता था। वह अंग्रेजी में लिखे दो पेज कागज रखते थे। 

वह उन दोनों पन्नों पर लिखी बातें पढ़ते थे और भारत लौट आते थे। कभी-कभी पóो इधर-उधर हो जाते थे और वह इंडोनेशिया में मलेशिया के बारे में पढ़ जाते थे और मलेशिया में इंडोनेशिया के बारे में।"भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने महज ढाई साल में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत के बारे में धारणा बदलने में सफलता हासिल की है।उन्होंने कहा, "अब जब नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं, जहां भी वह गए, चाहे वह नेपाल, भूटान, श्रीलंका, चीन हो या अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस हर जगह हजारों लोग उनका स्वागत करने के लिए तैयार मिले। यही कारण है कि मोदी जब विदेश यात्रा करते हैं तो लोगों को पता चलता है।"शाह ने कहा, "नरेंद्र भाई ने ढाई वर्ष में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक गौरवपूर्ण स्थान दिलाया है। कमल नाथ जी यदि आप इसे महसूस नहीं करते हैं, तो कोई बात नहीं। जब प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र को हिंदी में संबोधित किया, भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।"

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD